शासन सचिव ने किया राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 का निरीक्षण पर्यटन, देवस्थान एवं पुरातत्व विभाग से संबंधित परिवेदनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश हर शिकायत को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयावधि में करें निस्तारित—शासन सचिव
जयपुर, 16 नवंबर। शासन सचिव, पर्यटन विभाग श्रीमती शुचि त्यागी ने सोमवार को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन, देवस्थान तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से संबंधित दर्ज परिवेदनाओं एवं उनके निस्तारण की वास्तविक स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली का लिया जायजा श्रीमती त्यागी ने कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली का अ