Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बारां में पंच-सरपंच चुनाव के अंतिम चरण में मतदाताओं का उत्साह

Updated:

बारां में पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण में 133 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। सभी जगह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा।

आखिरी दौर में पंच-सरपंच के चुनाव में अपार उत्साह
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

बारां में पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण में सोमवार को जिले की चार पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में 468 मतदान केन्द्रों पर सरपंच व पंच पद के चुनाव हुए। मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। सभी जगह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा।

जिले की पंचायत समिति अटरू, छीपाबड़ौद, छबड़ा व बारां क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान मतपत्रों के माध्यम से करवाया गया। अनेक मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कुछ स्थानों पर जहां मतदाताओं की कतारें रहीं। वहीं कुछ केन्द्रों पर भीड़ कम होने से मतदाताओं को इंतजार नहीं करना पड़ा।

मतदाताओं का उत्साह देखते बना

मतदान केन्द्रों पर पंच-सरपंच चुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखते बना। सुबह 10 बजे तक अटरू में 19, छीपाबड़ौद में 20.63, छबड़ा में 21.25 व बारां में 20.26, दोपहर 1 बजे तक अटरू में 40.62, छीपाबड़ौद में 45, छबड़ा में 47.51 व बारां में 42.57, दोपहर 3 बजे तक अटरू में 59.07, छीपाबड़ौद में 62.68, छबड़ा में 65.23 व बारां में 60.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केन्द्रों पर सांझ ढलने तक मतदाताओं की आमदरफ्त से चहल-पहल बनी रही।

आपके काम की बात

  • जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
  • उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की सजगता बेहद महत्वपूर्ण है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News