Skip to content
हिन्दी
BREAKING

अलवर विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Updated:

अलवर के बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर संसदीय कार्य मंत्री और पीएचईडी मंत्री ने उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी।

संसदीय कार्य मंत्री एवं पीएचईडी मंत्री ने स्व. डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

अलवर, 16 नवम्बर। संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने अलवर के बहरोड़ विधायक स्व. डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर उनके अलवर स्थित आवास पर जाकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. अल्का गुर्जर भी उपस्थित थीं। उन्होंने शोक संतृप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दी श्रद्धांजलि

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, रामगढ विधायक श्री सुखवंत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्व. डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News