
पंचायतीराज आम चुनाव 2026
गांव की सरकार चुनने को उमड़ा उत्साह, चौथे चरण के तहत पंच और सरपंच पदों हेतु मतदान शांतिपूर्ण जारी
Updated:
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 गांव की सरकार चुनने को उमड़ा उत्साह, चौथे चरण के तहत पंच और सरपंच पदों हेतु मतदान शांतिपूर्ण जारी बूंदी, 16 नवंबर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पंच और सरपंच पदों के लिए सुबह से ही शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया जारी है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर विशे


पंचायतीराज आम चुनाव 2026
गांव की सरकार चुनने को उमड़ा उत्साह, चौथे चरण के तहत पंच और सरपंच पदों हेतु मतदान शांतिपूर्ण जारी
बूंदी, 16 नवंबर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पंच और सरपंच पदों के लिए सुबह से ही शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया जारी है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। खासतौर पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप, व्हीलचेयर और वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है, जिससे उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बुजुर्गों और दिव्यांगों ने दिखाया लोकतंत्र के प्रति जज्बा
मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र के इस महापर्व की खूबसूरत तस्वीरें भी देखने को मिलीं। तालाब गांव के मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता दीपा ने सरपंच पद के लिए पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार वोट डालने को लेकर उनके चेहरे पर खासा उत्साह नजर आया। वहीं, सथूर गांव के मतदान केंद्र पर 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोहनी ने भी पहुंचकर अपना मत डाला और युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 16 नवम्बर 2026, 02:45 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.