Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण में जिले की छह पंचायत समितियों में सरपंच व पंचों के निर्वाचन के लिए हुआ उत्साहपूर्वक मतदान

Updated:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण में जिले की छह पंचायत समितियों में सरपंच व पंचों के निर्वाचन के लिए हुआ उत्साहपूर्वक मतदान चूरू, 16 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को जिले में चतुर्थ चरण का मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान जिले की छह पंचायत समितियों—सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू एवं चूरू उत्तर के पंचायत समिति

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण में जिले की छह पंचायत समितियों में सरपंच व पंचों के निर्वाचन के लिए हुआ उत्साहपूर्वक मतदान

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण में जिले की छह पंचायत समितियों में सरपंच व पंचों के निर्वाचन के लिए हुआ उत्साहपूर्वक मतदान

चूरू, 16 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को जिले में चतुर्थ चरण का मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान जिले की छह पंचायत समितियों—सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू एवं चूरू उत्तर के पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों में सरपंच एवं पंच पदों के निर्वाचन के लिए मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने पंचायतीराज आम चुनाव— 2026 के दौरान सभी निर्वाचनों में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाएं ग्रामीण स्वशासन, जनभागीदारी और स्थानीय विकास की आधारशिला हैं। इन संस्थाओं के निर्वाचन में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी न केवल जनप्रतिनिधियों के चयन का माध्यम है, बल्कि गांवों के विकास की दिशा और प्राथमिकताओं को निर्धारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मतदान में जिले के मतदाताओं का उत्साह लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक सहभागिता और ग्रामीण स्वशासन के प्रति जागरूकता का परिचायक है।

उन्होंने कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया के सफल एवं सुचारू संचालन में मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही है। सभी के सामूहिक प्रयासों से जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में सहयोग मिला। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए भी धन्यवाद दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित मतदान संपन्न करवाने के उद्देश्य से निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा, मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने में योगदान दिया।

---

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 16 नवम्बर 2026, 07:28 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न —मतदाताओं से संवाद कर लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक, निर्भीक एवं उत्साहपूर्

Rajasthan

राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल अनुसंधान एवं अभियोजन में मार्गदर्शक बनेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया प्रथम अंक का विमोचन - उच्चतम न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के चयनित निर्णयों का संकलन

Rajasthan