Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल अनुसंधान एवं अभियोजन में मार्गदर्शक बनेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया प्रथम अंक का विमोचन - उच्चतम न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के चयनित निर्णयों का संकलन

Updated:

जयपुर, 16 नवंबर। अनुसंधान अधिकारियों को कानूनी प्रावधानों और न्यायिक निर्णयों की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने नवाचार करते हुए ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका प्रकाशित की है। अनुसंधान एवं अभियोजन को अधिक प्रभावी, विधिसम्मत और न्यायिक अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए तैयार इस पुस्तिका में उच्चतम न्यायालय एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण चयनित निर्णयों को संकलित किया गया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में सोमवार को पुस्तिका के प्रथम अंक क

जयपुर, 16 नवंबर। अनुसंधान अधिकारियों को कानूनी प्रावधानों और न्यायिक निर्णयों की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने नवाचार करते हुए ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका प्रकाशित की है। अनुसंधान एवं अभियोजन को अधिक प्रभावी, विधिसम्मत और न्यायिक अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए तैयार इस पुस्तिका में उच्चतम न्यायालय एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण चयनित निर्णयों को संकलित किया गया है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में सोमवार को पुस्तिका के प्रथम अंक का विमोचन किया। श्री शर्मा ने कहा कि यह पुस्तिका पुलिस अधिकारियों के लिए अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और अभियोजन प्रक्रिया में एक उपयोगी संदर्भ सामग्री साबित होगी।

पुस्तिका को चार प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है। प्रथम भाग में उच्चतम न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णय रखे गए हैं। इनमें गिरफ्तारी के आधार लिखित में देना अनिवार्य होने, अग्रिम अनुसंधान के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति अनिवार्य, दीवानी विवाद और छल के अपराध तथा पहचान का साक्ष्य एवं शिनाख्त परेड जैसे विषय शामिल हैं।

इसके द्वितीय भाग में राजस्थान उच्च न्यायालय के अनुसंधान में न्यायिक हस्तक्षेप की सीमा और अवरोधन के सुरक्षा उपाय एवं एफआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णयों का संकलन है। तृतीय भाग में एक अनुसंधान अधिकारी के लिए उपयोगी आठ आधारभूत एवं स्मरणीय निर्णय दिए गए हैं। चतुर्थ भाग में व्यावहारिक संदर्भ सामग्री शामिल की गई है। इनमें अनुसंधान अधिकारियों के व्यवहार में लाने योग्य बिंदुओं को प्रकाशित किया गया है।

इसके साथ ही, पुस्तिका में नवीन एवं प्राचीन कानूनों की समतुल्य धाराओं की सारणी के साथ दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय न्याय संहिता की महत्वपूर्ण धाराओं का भी उल्लेख किया गया है। इसमें पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा, सीआईडी-सीबी महानिरीक्षक पुलिस व पुस्तिका प्रधान संपादक श्रीमती के. बी. वंदना और उप महानिरीक्षक पुलिस (अपराध शाखा)  राशि डोगरा डूडी के विशेष आलेख भी प्रकाशित किए गए हैं। इस पुस्तिका का हर तीन माह में प्रकाशन किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, डीजी (कानून व्यवस्था)  संजय अग्रवाल, डीजी (स्पेशल ऑपरेशन) आनंद श्रीवास्तव, डीजी (ट्रैफिक)  मालिनी अग्रवाल, एडीजी (क्राइम)  बिपिन पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने विमोचन किया। ——————— डॉ. कमलेश शर्मा/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 16 नवम्बर 2026, 07:56 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न —मतदाताओं से संवाद कर लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक, निर्भीक एवं उत्साहपूर्

Rajasthan
पंचायती राज आमचुनाव 2026

पंच/सरपंच पदों के लिए मतदान

चतुर्थ चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, मतदान केंद्रों पर सुबह से दिखाई कतारें

चार पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत

पंचायती राज आमचुनाव 2026 पंच/सरपंच पदों के लिए मतदान चतुर्थ चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, मतदान केंद्रों पर सुबह से दिखाई कतारें चार पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में मताधिकार का उत्साह, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान सायं 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल मतदान प्रतिशत

Rajasthan