Skip to content
हिन्दी
BREAKING

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न —मतदाताओं से संवाद कर लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक, निर्भीक एवं उत्साहपूर्

Updated:

जयपुर, 16 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को जयपुर जिले की चार पंचायत समितियों बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की 140 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्हो

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों

जयपुर, 16 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को जयपुर जिले की चार पंचायत समितियों बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की 140 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, मतदान दलों की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों से संवाद कर व्यवस्थाओं की स्थिति जानी तथा मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के लिए पहुंचे मतदाताओं से भी सीधा संवाद किया और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने मतदाताओं की निर्भीक एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्वशासन की संस्थाओं के गठन में प्रत्येक मत की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने चतुर्थ चरण के मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी मतदाताओं एवं मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहयोग देने वाले आमजन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारियों, मतदान दलों, पुलिसकर्मियों एवं अन्य कार्मिकों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। ————— हेमंत/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 16 नवम्बर 2026, 08:57 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल अनुसंधान एवं अभियोजन में मार्गदर्शक बनेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया प्रथम अंक का विमोचन - उच्चतम न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के चयनित निर्णयों का संकलन

Rajasthan
पंचायती राज आमचुनाव 2026

पंच/सरपंच पदों के लिए मतदान

चतुर्थ चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, मतदान केंद्रों पर सुबह से दिखाई कतारें

चार पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत

पंचायती राज आमचुनाव 2026 पंच/सरपंच पदों के लिए मतदान चतुर्थ चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, मतदान केंद्रों पर सुबह से दिखाई कतारें चार पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में मताधिकार का उत्साह, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान सायं 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल मतदान प्रतिशत

Rajasthan