


जयपुर, 16 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को जयपुर जिले की चार पंचायत समितियों बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की 140 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, मतदान दलों की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों से संवाद कर व्यवस्थाओं की स्थिति जानी तथा मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
