



जयपुर, 16 नवंबर। मतदाताओं ने पंचायतीराज आम चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को जयपुर जिले की चार पंचायत समितियों बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की 140 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए वोट डाले । चारों पंचायत समितियों में पंजीकृत 4 लाख 7 हजार 280 मतदाताओं में से 3 लाख 62 हजार 502 ने वोटिंग की। इस प्रकार सरपंच पदों के लिए कुल 89.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि पंचायत समितिवार प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार आंधी की 32 ग्राम पंचायतों में 91 हजार 16 मतदाताओं में से 81 हजार 229 ने मतदान किया। यहां 89.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बस्सी की 42 ग्राम पंचायतों में 1 लाख 29 हजार 159 मतदाताओं में से 1 लाख 14 हजार 968 ने मताधिकार का प्रयोग किया तथा मतदान प्रतिशत 89.01 रहा।
