मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पंचायती राज आमचुनाव 2026 पंच/सरपंच पदों के लिए मतदान चतुर्थ चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, मतदान केंद्रों पर सुबह से दिखाई कतारें चार पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में मताधिकार का उत्साह, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान सायं 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल मतदान प्रतिशत

अपडेट:

पंचायती राज आमचुनाव 2026 पंच/सरपंच पदों के लिए मतदान चतुर्थ चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, मतदान केंद्रों पर सुबह से दिखाई कतारें चार पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में मताधिकार का उत्साह, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान सायं 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल मतदान प्रतिशत 89.13 दर्ज प्रतापगढ़, 16 नवम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में चतुर्थ चरण में पंचायत समिति प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट एवं सुहागपुरा की ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पदों क

शेयर करें
पंचायती राज आमचुनाव 2026

पंच/सरपंच पदों के लिए मतदान

चतुर्थ चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, मतदान केंद्रों पर सुबह से दिखाई कतारें

चार पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत

पंचायती राज आमचुनाव 2026

पंच/सरपंच पदों के लिए मतदान

चतुर्थ चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, मतदान केंद्रों पर सुबह से दिखाई कतारें

चार पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में मताधिकार का उत्साह, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

सायं 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल मतदान प्रतिशत 89.13 दर्ज

प्रतापगढ़, 16 नवम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में चतुर्थ चरण में पंचायत समिति प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट एवं सुहागपुरा की ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। मतदान शुरू होने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें भी देखने को मिलीं। मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पर्यवेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण

चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. वी.सी. गर्ग ने चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान दलों से संवाद कर मतदान की प्रगति की जानकारी ली तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक विशाल जांगीड़ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा कानून व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया के दौरान सतर्कता एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।

एडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने अरनोद पंचायत समिति क्षेत्र के विरावाली, मण्डावरा, जाजली, बेडमा, नौगांवा, चुपना, नागदी, हिंगलाट सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम ने मतदान दलों से आवश्यक जानकारी लेते हुए मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

मतदान केंद्रों पर प्रशासन एवं पुलिस की मुस्तैदी

चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन एवं पुलिस की टीमें पूरे मतदान दिवस सक्रिय रहीं और मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए रखी।

पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान प्रतिशत

सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सायं 6 बजे तक पंचायत समिति प्रतापगढ़ में कुल 86,721 मतदाताओं में से 76,746 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 88.50 प्रतिशत रहा। पंचायत समिति अरनोद में कुल 46,972 मतदाताओं में से 42,416 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा मतदान प्रतिशत 90.30 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसी प्रकार पंचायत समिति पीपलखूंट में कुल 85,696 मतदाताओं में से 76,931 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 89.77 प्रतिशत रहा। पंचायत समिति सुहागपुरा में कुल 39,038 मतदाताओं में से 34,234 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 87.69 प्रतिशत दर्ज किया गया।

जिले में सायं 6 बजे तक कुल 2,58,427 मतदाताओं में से 2,30,327 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल मतदान प्रतिशत 89.13 प्रतिशत दर्ज किया गया।

जिले में चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। प्रशासन एवं पुलिस की सतत निगरानी एवं मुस्तैदी के बीच पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई।

____

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला प्रतापगढ़) · 16 नवम्बर 2026, 07:29 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न —मतदाताओं से संवाद कर लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक, निर्भीक एवं उत्साहपूर्

राजस्थान

राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल अनुसंधान एवं अभियोजन में मार्गदर्शक बनेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया प्रथम अंक का विमोचन - उच्चतम न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के चयनित निर्णयों का संकलन

राजस्थान