शीत ऋतु एवं आम नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पेयजल आपूर्ति के निर्धारित समय में परिवर्तन किया है। विभाग के सहायक अभियंता बचन सिंह मीना ने आदेश जारी कर वर्तमान में सुबह 6 बजे से की जा रही पेयजल आपूर्ति अब 18 नवम्बर से प्रतिदिन सुबह 6ः30 बजे से प्रारंभ करने के आदेश किए है। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में आमजन की सुविधा एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। निर्धारित नए समय के अनुसार ही आगामी दिनों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पेयजल आपूर्ति के परिवर्तित समय का ध्यान रखते हुए अपनी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। ---000---
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 16 नवम्बर 2026, 03:39 PM — मूल विज्ञप्ति