Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पुष्कर बनेगा क्लीन एंड ग्रीन सिटी, मुख्यमंत्री का विजन

Updated:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन से पुष्कर में विकास कार्यों की बाढ़ आयेगी। ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर, सरोवर घाट और परिक्रमा मार्ग का विकास किया जाएगा।

विरासत को सहेजकर विकास की ओर अग्रसर पुष्कर बनेगा क्लीन एंड ग्रीन सिटी
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन से तीर्थराज पुष्कर आने वाले समय में नव्य, भव्य और दिव्य स्वरूप में दिखाई देगा। सरकार पुष्कर के पौराणिक विरासत को सहेजते हुए इसे आधुनिक रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

राज्य सरकार ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर, पुष्कर सरोवर के घाटों और परिक्रमा मार्ग के विकास के मेगा प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सड़क विकास और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

विकास कार्यों का विवरण

पुष्कर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये से अधिक के सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य करवाए गए हैं। इनमें पुष्कर-बड़ी घाटी सड़क, सुरजकुंड योजना, मोतीसर मार्ग, सावित्री मंदिर मार्ग और शहर के विभिन्न मार्गों के विकास के कार्य शामिल हैं।

  • पुष्कर सरोवर के निकट उच्चस्तरीय पुल की मरम्मत और भव्य स्वागत द्वार का निर्माण करवाया गया है।
  • सावित्री माता मंदिर क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 50 करोड़ रुपये के कार्य की स्वीकृति जारी की गई है।
  • पुष्कर को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी के रूप में विकसित किए जाने के लिए डीपीआर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News