मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

JAIPUR NEWS : बीजेपी नेता महेश व्यास ने अपोलो हॉस्पिटल पहुंचकर भरत पुरोहित की कुशलक्षेम जानी

वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी एवं समाजसेवी भरत पुरोहित के स्वास्थ्य की जानकारी ली, डॉ. मिहिर थानवी से उपचार को लेकर की चर्चा

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

जयपुर । भाजपा नेता महेश व्यास ने आज अपोलो हॉस्पिटल पहुंचकर वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी एवं समाजसेवी भरत पुरोहित की कुशलक्षेम जानी। इस दौरान उन्होंने पुरोहित से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य…

शेयर करें
JAIPUR NEWS : बीजेपी नेता महेश व्यास ने अपोलो हॉस्पिटल पहुंचकर भरत पुरोहित की कुशलक्षेम जानी

जयपुर । भाजपा नेता महेश व्यास ने आज अपोलो हॉस्पिटल पहुंचकर वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी एवं समाजसेवी भरत पुरोहित की कुशलक्षेम जानी। इस दौरान उन्होंने पुरोहित से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुलाकात के दौरान महेश व्यास ने चिकित्सक डॉ. मिहिर थानवी से भी भरत पुरोहित के उपचार और स्वास्थ्य स्थिति को लेकर बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकीय उपचार एवं आगे की देखभाल के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

गौरतलब है कि भरत पुरोहित ने अपोलो हॉस्पिटल में अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाया है और फिलहाल चिकित्सकीय देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

भरत पुरोहित बीकानेर में फुटबॉल खेल और खिलाड़ियों के लिए लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे जिला फुटबॉल संघ तथा मास्टर बच्ची क्लब से जुड़े रहे हैं और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित होने वाले फुटबॉल आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। हाल के वर्षों में भी वे फुटबॉल कैंप और प्रतिभा खोज गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

महेश व्यास उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय होने की कामना की गई।

विषय:#Rajasthan
शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें