जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर के महामंदिर स्थित वर्धमान जैन स्कूल के मतदान केंद्र पर नगरीय निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद गहलोत ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी दबाव के मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का आह्वान किया।