मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

JAIPUR NEWS : जयपुर नगर निगम में भाजपा का बड़ा फैसला, सुनील कोठारी होंगे महापौर प्रत्याशी

78 पार्षदों के बहुमत के बीच भाजपा ने वार्ड 112 से जीतकर पहुंचे सुनील कोठारी पर पार्टी ने जताया भरोसा

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

जयपुर। जयपुर नगर निगम में महापौर पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सुनील कोठारी के नाम को आगे किया है। रिपोर्टों के मुताबिक भाजपा की…

शेयर करें
JAIPUR NEWS : जयपुर नगर निगम में भाजपा का बड़ा फैसला, सुनील कोठारी होंगे महापौर प्रत्याशी

जयपुर। जयपुर नगर निगम में महापौर पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सुनील कोठारी के नाम को आगे किया है। रिपोर्टों के मुताबिक भाजपा की ओर से महापौर पद के लिए सुनील कोठारी के नाम पर सहमति बन गई है। महापौर पद का औपचारिक चुनाव 25 सितंबर को होना है।

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के चुनाव में भाजपा ने 78 वार्डों में जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस के खाते में 57 सीटें और निर्दलीयों के खाते में 15 सीटें गईं। इस लिहाज से भाजपा के पास महापौर चुनाव के लिए बहुमत का आंकड़ा मौजूद है।

वार्ड 112 से जीते सुनील कोठारी

सुनील कोठारी ने नगर निगम चुनाव में वार्ड 112 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। चुनाव परिणाम आने के साथ ही उनका नाम महापौर पद के संभावित दावेदारों में प्रमुखता से सामने आया था।

संगठन से कारोबारी क्षेत्र तक पहचान-सुनील कोठारी जयपुर के कारोबारी जगत से भी जुड़े हुए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वे कोठारी जेम्स एंड ज्वेलरी समूह से जुड़े हैं। चुनावी हलफनामे के आधार पर उनकी कुल चल-अचल संपत्ति करीब 35.87 करोड़ रुपये बताई गई है।

भाजपा की ओर से उनके नाम को आगे किए जाने के बाद अब पार्टी के सामने अपने सभी पार्षदों को एकजुट रखने की चुनौती भी रहेगी। महापौर का चुनाव पार्षदों के मतदान से होगा और भाजपा के पास वर्तमान में 78 पार्षद हैं। कांग्रेस के पास 57 पार्षद हैं, जबकि 15 निर्दलीय पार्षद भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

स्रोत: NSI MEDIA

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें