मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

हुनर , हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला - मेले में छठे दिन उमड़े खरीदार , राजीविका दीदियों के स्वदेशी उत्पादों और आकर्षक सजावटी सामग्री की जमकर हुई खरीदारी

अपडेट:

जयपुर , 2 नवंबर। राजीविका दिवाली मेला- 2026 में रौनक लगातार बढ़ रही है। मेले के छठे दिन भी बड़ी संख्या में पहुंचे आगंतुकों ने विभिन्न स्टॉल्स पर खरीदारी की और राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर , मेहनत और रचनात्मकता से तैयार उत्पादों को सराहा। राजीविका दिवाली मेला- 2026 का आयोजन 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जा रहा है। मेले में आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क है। सजावटी सामान और हस्तनिर्मित उत्पाद की भारी रेंज— मेले में हस्तनि

शेयर करें
हुनर , हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला - मेले में छठे दिन उमड़े खरीदार , राजीविका दीदियों के स्वदेशी उत्पादों और आकर्षक सजावटी सामग्री की जमकर हुई खरीदारी

जयपुर , 2 नवंबर।

राजीविका दिवाली मेला- 2026 में रौनक लगातार बढ़ रही है। मेले के छठे दिन

भी बड़ी संख्या में पहुंचे आगंतुकों ने विभिन्न स्टॉल्स पर खरीदारी की और राजीविका

से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर , मेहनत और

रचनात्मकता से तैयार उत्पादों को सराहा।

राजीविका दिवाली

मेला- 2026

का आयोजन 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जा

रहा है। मेले में आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क है।

सजावटी सामान और

हस्तनिर्मित उत्पाद की भारी रेंज—

मेले में

हस्तनिर्मित हस्तशिल्प , आकर्षक सजावटी सामग्री , पारंपरिक कलात्मक वस्तुओं और विभिन्न घरेलू

उपयोग के उत्पादों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। दिवाली के त्योहार को खास

बनाने के लिए लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार सजावटी सामान और हस्तनिर्मित उत्पाद

खरीदे। स्टॉल्स पर खरीदारों की चहल-पहल से मेले का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

हस्तनिर्मित उत्पादों

में दिखी राजस्थानी कला और रचनात्मकता की झलक—

मेले में

राजीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प और सजावटी उत्पाद विशेष आकर्षण का

केंद्र रहे। पारंपरिक कला और आधुनिक पसंद के सुंदर समन्वय से तैयार इन उत्पादों ने

आगंतुकों को खूब आकर्षित किया। महिलाओं के कौशल , मेहनत और नवाचार

से तैयार उत्पादों की खरीदारी ने स्थानीय कला एवं हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने

के साथ महिला उद्यमिता को भी नई पहचान दी।

खरीदारी के साथ

महिला सशक्तीकरण को मिल रहा बढ़ावा—

राजीविका दिवाली

मेला केवल खरीदारी का मंच नहीं , बल्कि ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार उपलब्ध

कराने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। मेले के

माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन , विपणन और बिक्री

का अवसर मिल रहा है। इससे महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलने के साथ उनके

स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सकारात्मक पहल हो रही है।

राजीविका दिवाली

मेला- 2026

में लगातार बढ़ती आगंतुकों की सहभागिता और उत्पादों के प्रति उत्साह ने मेले की

रौनक को और बढ़ा दिया है। मेले में राजीविका दीदियों के हुनर और स्वदेशी उत्पादों

को मिल रहा प्रोत्साहन महिला सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूती

प्रदान कर रहा है।

———

नेमी चन्द/आकाश

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 02 नवम्बर 2026, 07:49 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना - श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना - श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल , 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान

राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छापोली हादसे पर जताया गहरा दुख , घायलों के त्वरित एवं बेहतर उपचार के दिए निर्देश , जिला कलक्टर से ली हादसे की तथ्यात्मक जानकारी , हादसे के कारणों की होगी जांच

राजस्थान

डबल इंजन सरकार में राजस्थान का हो रहा हाई-स्पीड विकास, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों से इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेगा प्रोजेक्ट्स में आ रही तेजी, 1 लाख 22 हजार करोड़ की 29 केन्द्रीय परियोजनाओं का काम 80 प्रतिशत से अधिक पूरा

राजस्थान