


राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
अपडेट:
राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर में आयोजित ‘‘विकसित भारत युवा संवाद’’ में युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ श्रीगंगानगर, 2 नवम्बर। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत ‘‘मेरा युवा भारत’’ श्रीगंगानगर द्वारा सोमवार को डी ए वी कॉलेज में ‘‘युवा संवाद’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और जन प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाना था ताकि लोकतांत्रिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके, सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके




राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर में आयोजित ‘‘विकसित भारत युवा संवाद’’ में युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ
श्रीगंगानगर, 2 नवम्बर। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत ‘‘मेरा युवा भारत’’ श्रीगंगानगर द्वारा सोमवार को डी ए वी कॉलेज में ‘‘युवा संवाद’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और जन प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाना था ताकि लोकतांत्रिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके, सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला जा सके। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जिला युवा अधिकारी प्राची चौहान ने बताय कि 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक देश भर के 500 विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों में आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी ‘‘विकसित भारत युवा संवाद’’ पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथि धर्मवीर डूडेजा ने बढ़ाई। इसमें खेल आइकन प्रशांत गोयल और युवा आइकन खुशाल भी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने सार्वजनिक नेतृत्व, खेल उत्कृष्टता और युवाओं की आकांक्षाओं पर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों और जन प्रतिनिधि के बीच एक संवादात्मक चर्चा रही। प्रतिभागियों ने सवाल पूछे और उठाए गए विषय जैसे एस आई आर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नागरिक जिम्मेदारी और पहली बार मतदान करने वालों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का समापन ‘‘लोकतांत्रिक प्रतिज्ञा’’ के साथ हुआ, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सूझबूझ से भरी भागीदारी और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। सुश्री रितिका द्वारा कार्यक्रम का मंच संचालन किया गया। अंत में माय भारत श्रीगंगानगर की जिला युवा अधिकारी प्राची चौहान द्वारा गंगानगर के सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स के सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में डी. ए. वी. कॉलेज के स्टाफ सदस्य, माय भारत श्रीगंगानगर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक गौरव चुघ, माय भारत स्वयंसेवक मुकेश, सुदेश, सपना, कंचन और अन्य पूर्व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थानों के करीब लाकर, ‘‘युवा संवाद’’ एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना चाहता है जो न केवल देश की प्रगति से अवगत हो बल्कि उसमें सक्रिय रूप से योगदान भी दे। यह पहल राष्ट्र निर्माण के केंद्र में ‘‘युवा शक्ति’’ को रखती है, जो युवा नागरिकों को विकसित भारत/2047 की दिशा में अपने विचारों, आकांक्षाओं और जिम्मेदारी की भावना को सार्थक योगदान में बदलने के लिए प्रोत्साहित करती है। (फोटो सहित)
--------
संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 02 नवम्बर 2026, 07:09 PM — मूल विज्ञप्ति
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।