मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

तीसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 42.17 प्रतिशत मतदान, रीड़ी पंचायत समिति सबसे आगे

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

लूणकरणसर में 40.05, रीड़ी में 44.01 और श्रीडूंगरगढ़ में 43.75 प्रतिशत हुआ मतदान

शेयर करें
तीसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 42.17 प्रतिशत मतदान, रीड़ी पंचायत समिति सबसे आगे

बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के तहत जिले में दोपहर 1 बजे तक 42.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। तीनों पंचायत समितियों में कुल 3 लाख 41 हजार 622 मतदाताओं में से 1 लाख 44 हजार 61 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन से जारी आंकड़ों के अनुसार, रीड़ी पंचायत समिति मतदान के मामले में सबसे आगे रही। यहां दोपहर 1 बजे तक 44.01 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में 43.75 प्रतिशत और लूणकरणसर में 40.05 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

पंचायत समिति वार मतदान की स्थिति:

* लूणकरणसर: कुल 1,52,034 मतदाताओं में से 60,889 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 40.05 रहा।

* रीड़ी: कुल 86,558 मतदाताओं में से 38,096 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 44.01 रहा।

* श्रीडूंगरगढ़: कुल 1,03,030 मतदाताओं में से 45,076 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 43.75 रहा।

तीनों पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया जारी है। दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों में रीड़ी सबसे आगे और लूणकरणसर सबसे पीछे रहा।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना - श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना - श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल , 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान

राजस्थान
हुनर , हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला - मेले में छठे दिन उमड़े खरीदार , राजीविका दीदियों के स्वदेशी उत्पादों और आकर्षक सजावटी सामग्री की जमकर हुई खरीदारी

हुनर , हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला - मेले में छठे दिन उमड़े खरीदार , राजीविका दीदियों के स्वदेशी उत्पादों और आकर्षक सजावटी सामग्री की जमकर हुई खरीदारी

राजस्थान