मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में कम रही भीड़, बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय !

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे मुख्य वक्ता, रैली में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुटने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं

शेयर करें
बीकानेर में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में कम रही भीड़, बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय !
Bjp mitting Bikaner

बीकानेर। भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत बीकानेर में आयोजित रैली में कम संख्या में लोगों की उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। रैली में मुख्य रूप से भाजपा के कार्यकर्ता ही नजर आए। आम लोगों की अपेक्षाकृत कम भागीदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान के उद्देश्यों और पार्टी की विचारधारा को सामने रखा और नहीं जायेगा मोदी का गीत गया....

नहीं जुटी भीड़ ....

रैली को लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां की गई थीं, लेकिन कार्यक्रम में जुटी भीड़ अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं दिखाई दी। खास बात यह रही कि आयोजन में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी तो रही, लेकिन आमजन की भागीदारी सीमित नजर आई।

अब राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर भाजपा के इस अभियान को आम जनता के बीच अपेक्षित समर्थन क्यों नहीं मिल पाया। बीकानेर में रैली की उपस्थिति को लेकर सियासी विश्लेषण भी शुरू हो गया है।

आक्रोश रैली ने विधायक सिद्धि कुमारी ने भी संबोधित किया । जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बीजेपी नेता संपत पारीक,कौशल शर्मा,किशोर आचार्य, पूर्व उप महापौर राजेंद्र पंवार,पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया,बीजेपी नेता गोपाल गहलोत,डॉ सत्य प्रकाश आचार्य,चम्पालाल गेदर, युधिष्ठिर सिंह भाटी, ,उप महापौर पंकज गहलोत,पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित मुमताज अली भाटी, मोहम्मद रमजान आबासी ,सहित अन्य नेता मौजूद रहे ।

रेली रतन बिहारी पार्क से निकली

इससे पहले रतन बिहारी पार्क से बीजेपी की यह आक्रोश रैली निकली जो kem रोड होते हुए ,कलेक्ट्री पहुंची । कर्मचारी मैदान में मंच लगाया गया । जहाँ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना - श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना - श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल , 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान

राजस्थान
हुनर , हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला - मेले में छठे दिन उमड़े खरीदार , राजीविका दीदियों के स्वदेशी उत्पादों और आकर्षक सजावटी सामग्री की जमकर हुई खरीदारी

हुनर , हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला - मेले में छठे दिन उमड़े खरीदार , राजीविका दीदियों के स्वदेशी उत्पादों और आकर्षक सजावटी सामग्री की जमकर हुई खरीदारी

राजस्थान