बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के तहत जिले में दोपहर 1 बजे तक 42.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। तीनों पंचायत समितियों में कुल 3 लाख 41 हजार 622 मतदाताओं में से 1 लाख 44 हजार 61 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचन से जारी आंकड़ों के अनुसार, रीड़ी पंचायत समिति मतदान के मामले में सबसे आगे रही। यहां दोपहर 1 बजे तक 44.01 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में 43.75 प्रतिशत और लूणकरणसर में 40.05 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

पंचायत समिति वार मतदान की स्थिति:
