Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना - श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल , 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान

Updated:

जयपुर , 02 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव  के तृतीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों एवं जिला परिषद् के वार्डों में 03 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत ईवीएम एवं निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री प्राप्त करने के बाद दल अपने संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दल

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना - श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल

जयपुर ,

02 नवंबर।

पंचायतीराज आम चुनाव  के तृतीय चरण के तहत

जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों एवं जिला परिषद् के वार्डों में 03 नवंबर को होने

वाले मतदान के लिए सोमवार को श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से मतदान

दल अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत ईवीएम एवं निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री के साथ

निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों को निर्धारित प्रक्रिया के

अनुसार चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री प्राप्त करने के बाद दल अपने

संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों की सुविधा के लिए वाहन

पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं।

जिला निर्वाचन

अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान

केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष , स्वतंत्र , सुचारू एवं

व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दलों एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान

केंद्रों पर शुद्ध पेयजल , शौचालय , स्वच्छता ,

विद्युत

की निर्बाध आपूर्ति एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें।

उन्होंने बताया

कि तृतीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों चाकसू , कोटखावदा ,

माधोराजपुरा ,

फागी एवं

सांगानेर के मतदान दल निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार रवाना हुए। पंचायत समिति

क्षेत्र फागी के 90 मतदान दल , माधोराजपुरा के 93, चाकसू के 93,

कोटखावदा

के 82

तथा सांगानेर के 84 मतदान दल संबंधित चेक पोस्ट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए

निर्धारित गंतव्य मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे। मतदान के पश्चात सभी दल निर्धारित

मार्ग से वापस जयपुर लौटेंगे।

चाकसू पंचायत

समिति के 17 पंचायत समिति वार्ड और 32 ग्राम पंचायतों के लिए 93 मतदान केंद्र ,

कोटखावदा

के 15

पंचायत समिति वाड और 27 ग्राम पंचायतों के लिए 82 मतदान केंद्र , माधोराजपुरा़ के

15

पंचायत समिति वार्ड और 25 ग्राम पंचायतों के लिए 93 मतदान केंद्र ,

फागी के 15 पंचायत समिति

वार्ड और 26 ग्राम पंचायतों के लिए 90 मतदान केंद्र तथा सांगानेर के 15 पंचायत समिति

वार्ड और 23 ग्राम पंचायतों के लिए 84 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार

तृतीय चरण में कुल 77 पंचायत समिति वार्ड और 133 ग्राम पंचायतों के लिए 442 मतदान केंद्रों

पर मतदान होगा। इन क्षेत्रों में कुल 3 लाख 74 हजार 816 मतदाता अपने

मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला परिषद के

वार्ड संख्या 27 से 37 तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मंगलवार , 3 नवंबर को

प्रातः 7

बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद बुधवार , 4 नवंबर को ग्राम

पंचायत स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई

जाएगी। गुरुवार , 5 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सरपंच

एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात संबंधित ग्राम

पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी तथा शुक्रवार , 6 नवंबर को

उपसरपंच पद के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों

के लिए सभी चरणों की मतगणना शुक्रवार , 20 नवंबर को प्रातः 8 बजे से श्री

भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में की जाएगी।

जिला निर्वाचन

अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा

मतदान के उपरांत ईवीएम को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से संग्रहण

स्थल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

———

हेमंत/आकाश

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 02 नवम्बर 2026, 07:51 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छापोली हादसे पर जताया गहरा दुख , घायलों के त्वरित एवं बेहतर उपचार के दिए निर्देश , जिला कलक्टर से ली हादसे की तथ्यात्मक जानकारी , हादसे के कारणों की होगी जांच

Rajasthan

डबल इंजन सरकार में राजस्थान का हो रहा हाई-स्पीड विकास, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों से इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेगा प्रोजेक्ट्स में आ रही तेजी, 1 लाख 22 हजार करोड़ की 29 केन्द्रीय परियोजनाओं का काम 80 प्रतिशत से अधिक पूरा

Rajasthan