पंचायतीराज आम चुनाव, 2026
तृतीय चरण के लिए चुनाव ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों ने डाक मतपत्र से किया मतदान
बूंदी, 2 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत तृतीय चरण के लिए नियुक्त चुनाव कार्मिकों ने सोमवार को डाक मतपत्र के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान दलों की रवानगी से पूर्व तालेड़ा पंचायत समिति में चुनाव कार्य में लगाए गए कार्मिकों द्वारा वोट डाले गए।