जयपुर ,
02 नवम्बर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के छापोली गांव
Updated:
जयपुर , 02 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के छापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों के विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला कलक्टर से दूरभाष पर हादसे की विस्तृत एवं तथ्यात्मक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में क
जयपुर ,
02 नवम्बर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के छापोली गांव
में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों के विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुए
हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के
प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री ने
घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला कलक्टर से दूरभाष पर हादसे की विस्तृत एवं
तथ्यात्मक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में
किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जाए। साथ ही , घायल श्रमिकों
को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी
रखने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने
निर्देश देते हुए कहा कि घटना के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जाए ,
ताकि
हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सके। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगरीय
विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर
स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 02 नवम्बर 2026, 07:45 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.