जयपुर। जयपुर नगर निगम में महापौर पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सुनील कोठारी के नाम को आगे किया है। रिपोर्टों के मुताबिक भाजपा की ओर से महापौर पद के लिए सुनील कोठारी के नाम पर सहमति बन गई है। महापौर पद का औपचारिक चुनाव 25 सितंबर को होना है।
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के चुनाव में भाजपा ने 78 वार्डों में जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस के खाते में 57 सीटें और निर्दलीयों के खाते में 15 सीटें गईं। इस लिहाज से भाजपा के पास महापौर चुनाव के लिए बहुमत का आंकड़ा मौजूद है।
वार्ड 112 से जीते सुनील कोठारी
