जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नगर निकाय चुनाव के तहत जयपुर के जगतपुरा में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नगर की सरकार चुनने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का एक-एक वोट शहर के विकास, बेहतर व्यवस्थाओं और उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेगा।


