Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान, बोले—एक-एक मत तय करेगा शहर का भविष्य

Updated:

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नगर निकाय चुनाव के तहत जयपुर के जगतपुरा में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान, बोले—एक-एक मत तय करेगा शहर का भविष्य

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नगर निकाय चुनाव के तहत जयपुर के जगतपुरा में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नगर की सरकार चुनने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का एक-एक वोट शहर के विकास, बेहतर व्यवस्थाओं और उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेगा।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचें और बिना किसी दबाव के अपने विवेक से मतदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान जरूरी है।

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज प्रदेश के छह नगर निगमों सहित कई नगरीय निकायों में मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। चुनाव परिणामों से स्थानीय निकायों में आगामी वर्षों के विकास और राजनीतिक समीकरणों की तस्वीर साफ होगी।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News