





राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- चतुर्थ चरण के मतदान के लिए 696 केंद्रों पर रवाना हुए मतदान दल, 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता करेंगे मतदान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 14 नवंबर तथा पंच-सरपंच पद के लिए 16 नवंबर को होगा मतदान
चूरू, 13 नवम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के निर्वाचन के लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को मतदान दल निर्धारित मतदान सामग्री एवं ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने मतदान कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए।
