Skip to content
हिन्दी
BREAKING

चतुर्थ चरण के मतदान के लिए 696 केंद्रों पर रवाना हुए मतदान दल, 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता करेंगे मतदान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 14 नवंबर तथा पंच-सरपंच पद के लिए 16 नवंबर को होगा मतदान

Updated:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- चतुर्थ चरण के मतदान के लिए 696 केंद्रों पर रवाना हुए मतदान दल, 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता करेंगे मतदान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 14 नवंबर तथा पंच-सरपंच पद के लिए 16 नवंबर को होगा मतदान चूरू, 13 नवम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के निर्वाचन के लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को मतदान दल निर्धारित मतदान सामग्री एवं ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुरा

चतुर्थ चरण के मतदान के लिए 696 केंद्रों पर रवाना हुए मतदान दल, 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता करेंगे मतदान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 14 नवंबर तथा पंच-सरपंच पद के लिए 1

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- चतुर्थ चरण के मतदान के लिए 696 केंद्रों पर रवाना हुए मतदान दल, 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता करेंगे मतदान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 14 नवंबर तथा पंच-सरपंच पद के लिए 16 नवंबर को होगा मतदान

चूरू, 13 नवम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के निर्वाचन के लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को मतदान दल निर्धारित मतदान सामग्री एवं ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने मतदान कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए।

चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू एवं चूरू उत्तर शामिल हैं। इन पंचायत समितियों की 231 ग्राम पंचायतों, 114 पंचायत समिति वार्डों एवं 2001 ग्राम पंचायत वार्डों के लिए कुल 696 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चतुर्थ चरण में कुल 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3 लाख 29 हजार 702 पुरुष, 3 लाख 10 हजार 490 महिला तथा 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 14 नवम्बर तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवम्बर को मतदान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सुजानगढ़ के मतदान दल “मास्टर भंवरलाल मेघवाल राजकीय बालिका महाविद्यालय”, सुजानगढ़ से, पंचायत समिति तारानगर पूर्व एवं तारानगर पश्चिम (भालेरी) के दल “माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय”, तारानगर से, पंचायत समिति रतनगढ़ के दल “श्रीमती केशर देवी लोहिया राजकीय बालिका महाविद्यालय”, चूरू रोड, रतनगढ़ से तथा पंचायत समिति चूरू एवं चूरू उत्तर के दल “पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय", चूरू से रवाना हुए।

मतदान कार्मिकों को मतदान सामग्री, ईवीएम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भली-भांति जांच करने तथा मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद सभी तैयारियों का पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों से निर्वाचन नियमों एवं दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने का आह्वान किया। ---

( समाचार / सूर्यकान्त कुमावत / जनसम्प र्क अधिकारी / सू . ज . का ., चूरू ) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 13 नवम्बर 2026, 04:39 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जल वितरण समितियों की बैठक आयोजित रबी फसल 2026-27 के लिए पांच बांधों से सिंचाई जल वितरण का समय निर्धारित नहरों की सफाई एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जल वितरण समितियों की बैठक आयोजित रबी फसल 2026-27 के लिए पांच बांधों से सिंचाई जल वितरण का समय निर्धारित नहरों की सफाई एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत समय पर पूरी करने के निर्देश

Rajasthan

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धि 51.6 गीगावाट अक्षय ऊर्जा और 45 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित, देश में अग्रणी बना राजस्थान पीएम-कुसुम योजना से किसान बन रहे 'ऊर्जादाता', खेती के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन से बढ़ रहे आय के नए अवसर किसान

Rajasthan

राजस्थान संपर्क 181 की समीक्षा में वाणिज्यिक कर आयुक्त ने वीडियो कॉल पर परिवादियों की समस्याएं सुनीं -संबंधित अधिकारियों को परिवादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश -विभाग के करीब 92 प्रतिशत परिवाद निस्तारित

Rajasthan