पंचायती राज आम चुनाव 2026 चुनाव सामग्री से संबंधित सील्ड बक्सों के लिये स्ट्रॉंग रूम घोषित श्रीगंगानगर, 13 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के अंतर्गत पंच, सरपंच, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव जिले में दो चरणों (तृतीय व चतुर्थ चरण) में प्रक्रियाधीन है।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि मतपत्र प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं कोषाधिकारी के पत्र के अनुसार एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आम चुनाव 2026 के अंतर्गत चुनाव सामग्री से संबंधित सील्ड बक्सों को रखने हेतु जिला कोषालय के कमरा नम्बर 5ए व कमरा नम्बर 07 को स्ट्रॉंग रूम घोषित किया गया है। जिला कोषाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं संबंधित विभागों से नियमानुसार समन्वय रखते हुए स्ट्रॉंग रूम के लिये निर्धारित कमरों में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये।  --------

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 13 नवम्बर 2026, 04:48 PM — मूल विज्ञप्ति