मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पंचायती राज आम चुनावः चौथे चरण के लिए रवाना हुए मतदान दल जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक रहे मौजूद

अपडेट:

पंचायती राज आम चुनावः चौथे चरण के लिए रवाना हुए मतदान दल जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक रहे मौजूद बीकानेर, 13 नवंबर। पंचायती राज आमचुनाव-2026 के चौथे चरण में नोखा, जसरासर और पांचू पंचायत समिति क्षेत्रों में होने वाले निर्वाचन के लिए मतदान दल शुक्रवार को रवाना हुए। रवानगी से पूर्व इन दलों के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।  इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पर्यवेक्षक श्री नवनीत

शेयर करें
पंचायती राज आम चुनावः चौथे चरण के लिए रवाना हुए मतदान दल जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक रहे मौजूद

पंचायती राज आम चुनावः चौथे चरण के लिए रवाना हुए मतदान दल जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक रहे मौजूद

बीकानेर, 13 नवंबर। पंचायती राज आमचुनाव-2026 के चौथे चरण में नोखा, जसरासर और पांचू पंचायत समिति क्षेत्रों में होने वाले निर्वाचन के लिए मतदान दल शुक्रवार को रवाना हुए। रवानगी से पूर्व इन दलों के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चौथे और अंतिम चरण में तीन पंचायत समितियों की 92 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच तथा जिला परिषद के 10 और पंचायत समिति के 59 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान होंगे। इसके लिए 426 मतदान दल गठित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान दलों का हिस्सा होना कार्मिकों के लिए गर्व का विषय है। प्रत्येक कार्मिक उन्हें दिए गए दायित्वों का पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से निर्वहन करें, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया का निर्बाध तरीके से सम्पन्न करवाया जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान होंगे। अगले दिन रविवार को पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन से जुड़ी प्रक्रिया होगी। सोमवार को पंच-सरपंच पदों के लिए चुनाव और मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। इसी क्रम में अंतिम दिन मंगलवार को उप सरपंच पदों के लिए निर्वाचन होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक कार्मिक मुस्तैद रहें तथा प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें। रिटर्निंग अधिकारी अपने सैक्टर ऑफिसर सहित अन्य उच्चाधिकारियों से समन्वय बनाए रखें।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव श्री हेमेन्द्र नागर, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी श्री पंकज शर्मा, नगर निगम के निदेशक (वित्त) श्री धीरज जोशी सहित तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अधिकारी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बीकानेर) · 13 नवम्बर 2026, 04:57 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जल वितरण समितियों की बैठक आयोजित रबी फसल 2026-27 के लिए पांच बांधों से सिंचाई जल वितरण का समय निर्धारित नहरों की सफाई एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जल वितरण समितियों की बैठक आयोजित रबी फसल 2026-27 के लिए पांच बांधों से सिंचाई जल वितरण का समय निर्धारित नहरों की सफाई एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत समय पर पूरी करने के निर्देश

राजस्थान

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धि 51.6 गीगावाट अक्षय ऊर्जा और 45 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित, देश में अग्रणी बना राजस्थान पीएम-कुसुम योजना से किसान बन रहे 'ऊर्जादाता', खेती के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन से बढ़ रहे आय के नए अवसर किसान

राजस्थान

राजस्थान संपर्क 181 की समीक्षा में वाणिज्यिक कर आयुक्त ने वीडियो कॉल पर परिवादियों की समस्याएं सुनीं -संबंधित अधिकारियों को परिवादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश -विभाग के करीब 92 प्रतिशत परिवाद निस्तारित

राजस्थान