मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राजस्थान संपर्क 181 की समीक्षा में वाणिज्यिक कर आयुक्त ने वीडियो कॉल पर परिवादियों की समस्याएं सुनीं -संबंधित अधिकारियों को परिवादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश -विभाग के करीब 92 प्रतिशत परिवाद निस्तारित

अपडेट:

जयपुर, 13 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में वाणिज्यिक कर आयुक्त श्रीमती आनंदी ने शुक्रवार को राजस्थान संपर्क 181 पर दर्ज विभागीय परिवादों की समीक्षा की।  उन्होंने वीडियो कॉल पर परिवादियों की समस्याएं सुनीं। भीलवाड़ा के विशाल सिंह ने शिकायत की कि इंदौर से भीलवाड़ा तक नियमित रूप से बिना बिल माल लाया जा रहा है। उन्होंने मामले में विभागीय कार्रवाई की मांग की। बाड़मेर से दर्ज परिवाद में निर्मल ने बता

शेयर करें

जयपुर, 13 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में वाणिज्यिक कर आयुक्त श्रीमती आनंदी ने शुक्रवार को राजस्थान संपर्क 181 पर दर्ज विभागीय परिवादों की समीक्षा की।

उन्होंने वीडियो कॉल पर परिवादियों की समस्याएं सुनीं। भीलवाड़ा के विशाल सिंह ने शिकायत की कि इंदौर से भीलवाड़ा तक नियमित रूप से बिना बिल माल लाया जा रहा है। उन्होंने मामले में विभागीय कार्रवाई की मांग की। बाड़मेर से दर्ज परिवाद में निर्मल ने बताया कि भूजल जांच के लिए उनसे 20 हजार रुपये नकद लिए गए थे। उनके अनुसार, रसीद पर जिस जीएसटी पंजीकरण का उल्लेख था, वह पहले ही रद्द हो चुका था। उन्होंने राशि वापस दिलाने की मांग की। इसी प्रकार जोधपुर के विनोद चौहान ने बताया कि उन्होंने रसोई के लिए पत्थर की स्लैब खरीदी और उसका भुगतान ऑनलाइन किया। सामान मिलने के बाद भी विक्रेता ने उन्हें बिल नहीं दिया। उन्होंने खरीद का बिल उपलब्ध कराने की मांग की।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।  वाणिज्यिक कर विभाग से संबंधित कुल 1,355 परिवादों में से 1,246 का निस्तारण हो चुका है और 109 लंबित हैं। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार जयपुर में 374 में से 351, जोधपुर में 101 में से 88 और उदयपुर में 75 में से 69 परिवाद निस्तारित किए गए।

—————— ईशा/आकाश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 13 नवम्बर 2026, 05:04 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जल वितरण समितियों की बैठक आयोजित रबी फसल 2026-27 के लिए पांच बांधों से सिंचाई जल वितरण का समय निर्धारित नहरों की सफाई एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जल वितरण समितियों की बैठक आयोजित रबी फसल 2026-27 के लिए पांच बांधों से सिंचाई जल वितरण का समय निर्धारित नहरों की सफाई एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत समय पर पूरी करने के निर्देश

राजस्थान

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धि 51.6 गीगावाट अक्षय ऊर्जा और 45 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित, देश में अग्रणी बना राजस्थान पीएम-कुसुम योजना से किसान बन रहे 'ऊर्जादाता', खेती के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन से बढ़ रहे आय के नए अवसर किसान

राजस्थान