मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली ‘वोट बारात’, ग्रामीणों को दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे बारातियों ने किया मताधिकार के प्रति जागरूक

अपडेट:

ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली ‘वोट बारात’, ग्रामीणों को दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे बारातियों ने किया मताधिकार के प्रति जागरूक बीकानेर, 13 नवंबर। पंचायत चुनाव-2026 में मतदाता जागरूकता और लोकतंत्र में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत पाँचू में अनूठी पहल करते हुए ‘वोट बारात’ का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा और मतदान जागरूकता के नारों के बीच निकली इस

शेयर करें
ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली ‘वोट बारात’, ग्रामीणों को दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे बारातियों ने किया मताधिकार के प्रति जागरूक

ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली ‘वोट बारात’, ग्रामीणों को दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे बारातियों ने किया मताधिकार के प्रति जागरूक

बीकानेर, 13 नवंबर। पंचायत चुनाव-2026 में मतदाता जागरूकता और लोकतंत्र में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत पाँचू में अनूठी पहल करते हुए ‘वोट बारात’ का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा और मतदान जागरूकता के नारों के बीच निकली इस बारात ने ग्रामीणों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का संदेश दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन तथा स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

स्वीप सह प्रभारी एवं पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई ने बताया कि पारंपरिक विवाह समारोह की तर्ज पर आयोजित वोट बारात में साफाधारी बाराती मतदान जागरूकता संबंधी स्लोगन लेकर शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हुई यह बारात गांव के मुख्य बाजार और विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान ग्रामीणों ने बारात का स्वागत किया और मतदान जागरूकता की इस अनूठी पहल की सराहना की।

ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सुरेश बिश्नोई ने कहा कि वोट बारात का उद्देश्य मतदान को केवल एक औपचारिक प्रक्रिया तक सीमित न रखते हुए इसे लोकतंत्र के उत्सव के रूप में जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दे।

विकास अधिकारी पाँचू श्री कैलाश राम पंचारिया ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार होने के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह के साथ मतदान महोत्सव का हिस्सा बनते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

स्वीप प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री प्रशांत जोशी ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। सह-समन्वयक श्री गोपाल जोशी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता आगामी पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त बन सके।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।

सैकड़ों ग्रामीणों ने निभाई भागीदारी कार्यक्रम में स्वीप प्रकोष्ठ के श्री अमरदीप गोदारा, श्री प्रमोद शर्मा, श्री घनश्याम भाखर, पंचायत शिक्षक श्री मेघराज गर्ग, समाजसेवी श्री हड़मान राम गोदारा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मघीदेवी, श्रीमती कमला मेघवाल, श्रीमती सरिता सिहाग, श्रीमती सरिता मेघवाल, श्रीमती शांति सिहाग सहित स्वीप प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बीकानेर) · 13 नवम्बर 2026, 04:59 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जल वितरण समितियों की बैठक आयोजित रबी फसल 2026-27 के लिए पांच बांधों से सिंचाई जल वितरण का समय निर्धारित नहरों की सफाई एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जल वितरण समितियों की बैठक आयोजित रबी फसल 2026-27 के लिए पांच बांधों से सिंचाई जल वितरण का समय निर्धारित नहरों की सफाई एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत समय पर पूरी करने के निर्देश

राजस्थान

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धि 51.6 गीगावाट अक्षय ऊर्जा और 45 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित, देश में अग्रणी बना राजस्थान पीएम-कुसुम योजना से किसान बन रहे 'ऊर्जादाता', खेती के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन से बढ़ रहे आय के नए अवसर किसान

राजस्थान

राजस्थान संपर्क 181 की समीक्षा में वाणिज्यिक कर आयुक्त ने वीडियो कॉल पर परिवादियों की समस्याएं सुनीं -संबंधित अधिकारियों को परिवादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश -विभाग के करीब 92 प्रतिशत परिवाद निस्तारित

राजस्थान