
नई दिल्ली ,एनएसआई मीडिया। नेशनल टेस्टिंग एंजेसी ने नीट-यूजी 2026 के अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड पोर्टल शुरू कर दिया है। इस संबंध में एजेंसी ने आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इस प्रक्रिया से देशभर के करीब 22.79 लाख स्टूडेंटस को उनका रिफंड मिल सकेगा। वहीं एनटीए को करीब 319 करोड़ रुपए स्टूडेंटस को रिफंड करने होंगे।
विद्यार्थी नीट-यूजी 2026 के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉग-इन कर रिफंड लिंक के माध्यम से अपनी बैंक डिटेल्स अपलोड कर सकते हैं। स्टूडेंटस को 27 मई तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
स्टूडेंटस को अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम और आईएफएससी कोड भरना होगा। इसके साथ कैंसल चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करने का विकल्प भी दिया गया है, हालांकि यह जरूरी नहीं है।
गौरतलब है कि नीट का एग्जाम तीन मई को आयोजित किया गया था। बाद में सामने आया कि पेपर लीक हुआ है। सीकर में एसओजी और सीबीआई ने एक्शन लिया। गिरफ्तारियां हुई।
इसके बाद एनटीए ने भी माना की पेपर लीक है और उसके बाद नीट परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब 21 जून को फिर से नीट परीक्षा करवाई जाएगी।