BIKANER NEWS : पचपदरा कार्यक्रम का महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय सभागार में हुआ सीधा प्रसारण

Live broadcast of the Pachpadra event screened at Maharaja Ganga Singh University auditorium

ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी हुए समारोह, जिले के 1726 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

बीकानेर, 4 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर किया गया। इस दौरान राज्यपाल श्री हरि भाऊ बागडे, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 1.5 लाख हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने 53 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति के नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसमें जिले के 1726 नव नियुक्त कार्मिक भी शामिल रहे।

इस अवसर पर बीकानेर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि नवनियुक्त कार्मिकों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। वे अपने नए दायित्व को समझें और लोकसेवक के रूप में पूर्ण गंभीरता से कार्य करें।

बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को दुनिया भर में नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेश भी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पचपदरा की रिफाइनरी प्रदेश की दिशा और दशा बदल देगी।

श्री काशीराम गोदारा ने कहा कि आज हमारा देश रक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अनवरत आगे बढ़ा है। श्री ओम सारस्वत ने कहा देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को सिद्ध करने में 4 जुलाई का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्री श्याम पंचारिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। श्रीमती सुमन छाजेड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अन्त्योदय की भावना से कार्य कर रहे हैं। श्री चंपालाल गेदर ने कहा कि प्रदेश सरकार पांच वर्ष में चार लाख युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने कहा कि नव चयनित युवा पूरी ऊर्जा के साथ राजकीय दायित्वों का निर्वहन करें।

कार्यक्रम में विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी और श्री जेठानंद व्यास सहित संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा, महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन, पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाने वालों में माध्यमिक शिक्षा के 50 व्याख्याता, 63 वरिष्ठ अध्यापक, पंचायत राज के 28 ग्राम विकास अधिकारी, 1490 सहायक कर्मचारी, 44 टेक्नीशियन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 4 छात्रावास अधीक्षक, सहकारिता विभाग के 6 निरीक्षक ग्रेड-द्वितीय, कृषि विभाग के 2 कनिष्ठ अभियंता और 2 कृषि अधिकारी, काॅलेज शिक्षा के 3 एसिसटेंट प्रोफेसर, पुलिस विभाग के 8 कांस्टेबल, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के 4 प्रोग्रामर शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय पुरोहित और श्री ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू, प्रशिक्षु आईएएस श्री मनु गर्ग, सहायक कलेक्टर श्री रणजीत बिजारणियां, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. महेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री किशन दान चारण, एडीपीसी श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, श्री किशन चौधरी, श्री संपत पारीक, श्री जोगेन्द्र शर्मा, श्री दीपक पारीक, श्री अशोक बोबरवाल, श्री मुकेश ओझा, श्री प्रकाश मेघवाल, श्री श्याम सिंह हाडला, श्री कुंभ नाथ सिद्ध, श्री दिलीप सिंह आडसर, श्री सोहन लाल प्रजापत, श्री महावीर सिंह चारण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी‌, नव नियुक्त कार्मिक और उनके परिजनों सहित आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *