बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों पर कार्यवाही का मामले में भी सहमति बनी
बीकानेर @एनएसआई मीडिया। पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के संयुक्त नेतृत्व में ’’पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ जो कि पिछले 20 दिन से चल रहा था। यह आंदोलन मंगलवार को कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन के बाद एक बरगी स्थगित हो गया। पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर शुरू हुआ आंदोलन में बाद में नया मुद्दा बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों को तोड़ने का जुड़ा।
देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के अनुसार कलेक्ट्रेट का घेराव प्रदर्शन के बाद कलेक्टर व प्रशासनिक अधिकारियों से ज्ञापन पर बिन्दूवार चर्चा हुई। जिसमें मांगों पर सहमति बनी कि सीएम मूंधड़ा मेडिसिन विंग का दो महिने में,जनाना (गायनिक) विंग में राज्य सरकार से ढाई करोड़ का बजट प्रस्ताव भेजा हुआ हैं। बजट राशि मिलते ही काम शुरू होकर 31 दिसम्बर तक शुरू कर दी जायेगी। पीबीएम अस्पताल में हुए भ्रष्टाचार मामले में कमेटी एक महिने में अपनी रिपोर्ट देगी। अगर उसमें संघर्ष समिति संतुष्ट नहीं हुई तो आईएएस अधिकारी से पुनः जांच करवाई जायेगी।

अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सभी आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाइयों की नियमित उपलब्धता, सीटी स्कैन, एमआरआई तथा अन्य आवश्यक जांचों की समयबद्ध एवं सुचारू व्यवस्था, प्रशासनिक लापरवाही के कारण बंद पड़े चिकित्सीय उपकरण शुरू करने सहित अन्य लोग मुद्दों पर सहमति बनी है।
उन्होंने बताया कि प्रसूता महिलाओं को, जिनकी किडनी खराब हुई है, उनकी उचित जांच जारी हैं, रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई व पीड़ितां को मुआवजा दिलवाया जायेगा। जिला व अस्पताल प्रशासन तथा कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल के बीच बनी सहमती के बाद धरना स्थिगित कर दिया गया हैं।
प्रशासन के साथ वार्ता में बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, डॉ. बी.डी.कल्ला, भंवरसिंह भाटी, सुशीला रामेश्वर डूडी, डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, सत्तु खान पड़िहार, प्रहलादसिंह मार्शल, श्यामसिंह भाटी आदि शामिल रहें।

आज की जनसभा में पीसीसी चीफ गोविन्दसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम डी चौपदार व महिला प्रदेश की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सारीका सिंह, अनूपगढ़ विधायक और जिला प्रभारी शिमला नायक, सह प्रभारी मुस्ताक खान, पूर्व विधायक व पीसीसी महासचिव चेतन डूडी, पूर्व मंत्री बीड़ी कल्ला, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, भूदान आयोग अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, विधायक पुसाराम गोदारा, विधायक अमित चाचाण, विधायक हाकम खान, पूर्व विधायक सोना बावरी, पूर्व विधायक रेवन्तराम पंवार, डॉ राजेन्द्र मूंड, यशपाल गहलोत, पूर्व सांसद भरत मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिंवर, पूर्व चैयमेन मकसूद अहमद, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, नागौर जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा, शिवलाल गोदारा, गजेन्द्रसिंह सांखला, श्रीकृष्ण गोदारा, युवा नेता आनंद जोशी, कॉमरेड हनुमान चौधरी, शान्ति बेनिवाल, डॉ. प्रीति मेघवाल, सिताराम नायक, राजेन्द्र बापेऊ, जियाउर रहमान, सत्तु खान पड़िहार, अकबर खादी, श्यामसिंह भाटी, हेमन्त यादव, साजिद सुलेमानी, रायसिंह गोदारा सहित हजारों की तादाद में कांग्रेसजन शामिल रहें।