बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी (शहर जिला बीकानेर) की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संयोजक एवं जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला के कुशल निर्देशन में मंडल अध्यक्ष देवरूप सिंह मोजास के नेतृत्व में लआज जूनागढ़ मंडल द्वारा एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
मंडल अध्यक्ष देवरूप सिंह के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा रवाना होकर जूनागढ़ के सामने पहुंची, जहां बीकानेर शहर के 10 मंडलों के सम्मान समारोह और संगम में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का भारी जोश देखने को मिला।
जूनागढ़ मंडल से इन प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने की शिरकत-भाजपा जूनागढ़ मंडल की तरफ से इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में देवरूप सिंह (मंडल अध्यक्ष),भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, आनंद सिंह भाटी,
राम कुमार व्यास,राजेंद्र जीनगर,आदित्य सिंह भाटी,शंकर तंवर,विकाश पंवार,गणेश सोनी,चांद कंवर शेखावत,वीरेंद्र राजगुरु
विजय सिंह भाटी,राधा खत्री,ओमप्रकाश भाटी,महेंद्र सिंह चौहान,हरीश शर्मा,अंशुमान सिंह भाटी,सुनील कश्यप,लवेश कश्यप
संदीप भोजक,मुरली गहलोत,युवराज व्यास ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई । यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
भाजपा जूनागढ़ मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा, जूनागढ़ के सामने 10 मंडलों के संगम में लिया भाग