पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बीडी कल्ला बोले मांगें नहीं मानी तो होगा बीकानेर बंद

पीबीएम सुधारो धरना आंदोलन 11वें दिन जारी

हनुमानगढ़ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष गोदारा ने भी दी चेतावनी, कहा हनुमानगढ़ सहित पूरे संभाग से हजारों लोग बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट का करेंगें घेराव

बीकानेर, 21.06.2026।पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ चल रहा ’’पीबीएम सुधारो आंदोलन’’ 11वें दिन और अधिक उग्र हो गया। धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ’’डॉ. बीडी कल्ला’’ और जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष ’’मनीष गोदारा (मक्कासर)’’ ने प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए चेतावनी दी कि यदि अस्पताल सुधार से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई कर सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि संभाग के सबसे बड़े अस्पताल की दुर्दशा पर सरकार और प्रशासन आंखें मूंदे बैठे हैं। मरीज परेशान हैं, सुविधाएं बदहाल हैं और जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देने में लगे हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि 10 सूत्रीय मांगों को जल्द नहीं माना गया तो बीकानेर बंद की घोषणा की जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वहीं हनुमागढ़ जिलाध्यक्ष मनीष गोदारा (मक्कासर) ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं ने पूरे संभाग की जनता को परेशान कर रखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो ’’हनुमानगढ़ सहित पूरे संभाग से हजारों लोग बीकानेर पहुंचेंगे और जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रशासन को अस्पताल सुधार करने के लिए मजबूर करेंगे।’’

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार ग्यारह दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार की चुप्पी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मांगें पूरी होने तक संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

धरनास्थल से साफ संदेश दिया गया कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, बल्कि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करना होगा, अन्यथा आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण करेगा।

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बातया कि आज धरने में बिशनाराम सियाग, मदनगोपाल मेघवाल, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, डॉ. प्रीति मेघवाल, अता हुसैन कादरी, शिवलाल गोदारा, सलीम कल्लर, रामदयाल बेनीवाल, नासिर शहजाद तंवर, एड. मनीष गौड़, उमा सुथार करल, कन्हैयालाल कल्ला, महबूब रंगरेज, जाकीर हुसैन नागौरी, नितिन वत्सस, किसन पंवार, जयकिशन गहलोत, एड. प्रेम गोदारा, रामनिवास तर्ड, प्रेमरतन जोशी, शिवदान मेघवाल, सुमित वल्लभ कोचर, शहजाद खान भूट्टो, आनन्दसिंह सोढ़ा, सुमित कोचर, विजयसिंह शेखावत, महेन्द्रसिंह, हंसराज, विनोद कुमार शर्मा, पवन सिद्ध, राधेश्याम पारीक, रामजस कस्वां, अरमान भाटी, मो. रमजान रंगरेज, अभिषेकसिंह शेखावत, रामेश्वरलाल, भीखाराम मेघवाल, एड. संजय गोयल, मदनलाल चौहान, रामप्रताप सिहाग, श्रवणकुमार मूण्ड, कैलाश पुनीया, प्रेम बैरड, लक्ष्मण सिहाग, दिनेश मीणा, कमल गोयल, श्रवणकुमार रामावत, हाजिर खान, भंवरलाल जाट, ओमप्रकाश सियाग, लालचन्द गोदारा, आकाश लोहिया, शिवकुमार सोनी, सन्तोष कुमार, विकास, ओमप्रकाश नायक, मनीष बेनीवाल, गोरधन खिलेरी, भगवानसिंह राठौड़, राजेश गोदारा, राहुल जादुसंगत, सोनू मेघवाल, मैक्स नायक, कपिल गौड़, श्याम, विजयकुमार आचार्य, नवीन जांगीड, शैलेश भादानी, शैलेन्द्र कुमार यादव, हेतराम बिश्नोई, विजय कुमार, सन्दिप कुमार नायक, हंसराज बिश्नोई, जोगेन्द्रकुमार जोईया, राजकुुमार सेन, राजाराम स्वर्णकार, विनयकुमार आचार्य, चुन्नीलाल मेघवाल, मोहब्बत अली, रामसिंह मेघवाल, फिरोज भाटी, रवि गहलोत, उपेन्द्र शर्मा, बलराम नायक, गिरधर जोशी, शरीफ समेजा, एजाज अहमद पठान, राजेश जाजड़ा, अभिषेक मेघवाल सहित अनेक कांग्रेसजन धरने प्रदर्शन में शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *