जसवंत बिश्नोई नोखा पंचायत समिति के विकास अधिकारी नियुक्त,संशोधन आदेश जारी


जयपुर। बीकानेर जिले की पांचू पंचायत समिति से डीग पंचायत समिति स्थानांतरित किए गए जसवंत बिश्नोई को अब नोखा पंचायत समिति के विकास अधिकार के पद पर नियुक्त किया गया है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग ने संशोधित आदेश जारी कर जसवंत बिश्नोई का नोखा में पदस्थापन कर दिया है। इस सूची में 7 विकास अधिकारी के पद स्थापन किया गया है ।
जसवंत बिश्नोई को राजस्थान भाजपा के उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई का नजदीकी माना जाता है। इससे पहले उन्हें बीकानेर जिले की पांचू पंचायत समिति से डीग पंचायत समिति में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन विभाग ने अब संशोधन कर उन्हें नोखा भेज दिया है।
यह नियुक्ति बीजेपी नेता बिहारी लाल बिश्नोई की सरकार में मजबूत पकड़ को साबित करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *