Bikaner News: कांग्रेस ने पीबीएम हॉस्पिटल के आगे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का किया आयोजन

पीबीएम हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का छठे दिन भी धरना आंदोलन रहा जारी

बीकानेर,16 जून 2026 । बीकानेर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, पीबीएम अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही, नियमित साफ सफाई नहीं होने, नवनिर्मित मेडिसिन विंग शुरू नहीं करने, मैनपावर सप्लाई, नर्सिंग स्टाफ भर्ती, फर्जी हस्ताक्षरों से दवाई चोरी,दवा खरीद, घटिया किस्म की सामग्री उच्च दामों में खरीदने, वाहन पार्किंग-फोटोस्टेट आदि में मनमानी दरें वसूलने आदि भ्रष्टाचार के मुद्दों,ट्रॉमा सेंटर में व्याप्त अव्यवस्थाओं,मरीजों उनके परिजनों के साथ अस्पताल कर्मचारियों द्वारा आए दिन मारपीट की घटनाओं,मरीजों को दवाइयां, छल्ला, आंखों के लेन्स इत्यादि उपलब्ध नहीं होना, 08 वर्षों से निर्मित जनाना गायनिक विंग को शुरू नहीं करने इत्यादि खामियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चल रहा “पीबीएम अस्पताल सुधारो जनआंदोलन” छठे दिन भी जारी रहा।

आंदोलन के तहत कांग्रेस नेताओं अस्पताल में प्रसूताओं की डिलीवरी के दौरान कथित चिकित्सा लापरवाही से छह महिलाओं की किडनी खराब होने के मामले सहित अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया।


देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, जवाबदेही तय करने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंनें कहा कि “पीबीएम अस्पताल सुधारो जनआंदोलन” पिछले छः दिन से जारी है, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया व अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के प्रति कोई संज्ञान नहीं लिया गया हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने आरोप लगाया कि अस्पताल में लंबे समय से अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं, जिससे आम मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंदोलन के छठे दिन कांग्रेसजनों ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में सुंदरकांड का पाठ कर व्यवस्थाओं में सुधार, मरीजों के बेहतर उपचार और अस्पताल प्रशासन को सद्बुद्धि की कामना की।

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि आज के धरना व जनान्दोलन में बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, श्रीकृष्ण गोदारा, आनन्दसिंह सोढ़ा, श्रीराम भादू, शिवदान मेघवाल, प्रेम जोशी, मो. रमजान रंगरेज, रामनिवास तर्ड, अमरीक सिंह, राजेश गोदारा, अजय सिद्ध, रामजस कस्वां, विजयसिंह शेखावत, राजकुमार यादव, मुकेश बिश्नोई, धर्माराम, चन्दाराम, जाकीर, रामनिवास, गंगाजल, मुन्नीराम सारण, मोहनलाल कुम्हार, किशनलाल कुम्हार, बनवारी लाल सांसी, पेमाराम सिहाग, महेन्द्र सिद्ध, गिरधारी नाथ, रितिक, गौतम पाईवाल, विकास पाईवाल, जयप्रकाश, मेहरचन्द, अभिषेक सिंह शेखावत, गणेश महाराज, भानूप्रताप, जयसिंह, मो. शरीफ, ओम जनागल, भंवरलाल जाट, विनोद रामावत, श्याम सिद्ध, बजरंग रांका, विनय कुमार आचार्य, दिनेश मीणा, संदीप शेखावत, चरणजीत गोदारा, कैलाश पूनीया, आकाश लोहिया, रामस्वरूप बिश्नोई, महेन्द्र कुमार, राजकुमार देवड़ा, अनिल सियोता, सीताराम, अशोक कुमार, आदि सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *