किशोर कुमार की यादों को समर्पित होगी ‘किशोर नाइट वॉल्यूम-13’, प्रतिभावान महिलाएं और छात्र होंगे सम्मानित

बीकानेर। मुरली संगीत कला संस्थान, बीकानेर के तत्वावधान में महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की पूर्व संध्या पर 28 जुलाई को ‘किशोर नाइट वॉल्यूम-13’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से नरेंद्र ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे।

संस्थान के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि यह आयोजन केवल संगीत प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित करने का भी अवसर होगा। कार्यक्रम के दौरान सिलाई, ब्यूटीशियन, कुकिंग, मेहंदी और पेंटिंग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाशाली महिलाओं (हुनरमंद टैलेंट) का सम्मान किया जाएगा।

इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) से उत्तीर्ण प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा, ताकि युवाओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

आयोजकों के अनुसार समारोह की अध्यक्षता पिंकी शर्मा करेंगी। कार्यक्रम में मीना आरोड़ा, डॉ. रेशमा वर्मा, ममता सिंह, माधुरी शर्मा, सुनील बाठिया, पूनम मोदी, अरुणा अग्रवाल, सुनीता जुनेजा, मंजू गोस्वामी, रामकिशन सोनी और सुजाता बजाज सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और संगीत प्रेमियों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। ‘किशोर नाइट वॉल्यूम-13’ के माध्यम से जहां एक ओर किशोर कुमार के अमर गीतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *