कांग्रेस ने प्रशासन को जगाने व सकारात्मक संदेश के लिए पीबीएम हॉस्पिटल में सफाई अभियान चलाकर की सफाई

कांग्रेस का “पीबीएम अस्पताल सुधारो” जनान्दोलन धरना पांचवे दिन भी रहा जारी

बीकानेर,15 जून 2026 । बीकानेर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में प्रसूताओं की डिलीवरी के दौरान कथित चिकित्सा लापरवाही से छह महिलाओं की किडनी खराब होने के मामले, अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं तथा लगातार सामने आ रही स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चल रहा “पीबीएम अस्पताल सुधारो” जनान्दोलन-धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।


पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” के पांचवें दिन कांग्रेसजनों व कांग्रेस सेवादल ने अनूठे अंदाज में श्रमदान शिविर रखकर विरोध-प्रदर्शन किया।


देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल और सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कांग्रेसजनों व कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को जगाने व सकारात्मक संदेश देने के लिए अस्पताल में सफाई अभियान के अंतर्गत हाथों में झाड़ू लेकर अस्पताल परिसर में रैली निकाली और बाद में अस्पताल परिसर, वार्डों तथा शौचालयों में सफाई अभियान चलाया।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि अस्पताल प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहा है, जिसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पीबीएम में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सफाई अभियान सांकेतिक रूप में समस्त व्यवस्था में व्याप्त गंदगी, अकर्मण्यता, भ्रष्टाचार, आमजन को हो रही असुविधाओं को समाप्त करने के लिए रखा गया हैI

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि पीबीएम अस्पताल प्रशासन को जागृत करने और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर यह प्रतीकात्मक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों, कई वार्डों तथा गंदे शौचालयों की सफाई कर प्रशासन का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया।

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि सेवादल के द्वारा किए जा रहे इस श्रमदान आंदोलन के माध्यम से पी बी एम अस्पताल परिसर की सफाई के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन एवं भाजपा के मंत्रियों नेताओं के दिल की सफाई करने का भी संदेश दिया जा रहा है l पीबीएम के सम्पूर्ण तंत्र की सुरक्षा, संरक्षा और विकास प्रत्येक शहर वासी का नैतिक दायित्व हैI हमें राजनीतिक संकीर्णता से ऊपर उठकर जन सेवा के लिए काम करना चाहिएI

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि आज के धरना व जनान्दोलन में बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, कमल कल्ला,डॉक्टर प्रीति मेघवाल, आनंद सिंह सोढा,शिवदान मेघवाल, श्री कृष्ण गोदारा, रामनिवास गोदारा, हेमंत सिंह यादव, सुभाष स्वामी, ओमप्रकाश लोहिया, लेखराम धतरवाल, बृजलाल गोदारा, मनोज कुमार मूंड, अब्दुलरहमान लोदरा, सनिला खान, विजय सिंह शेखावत, सुखदेव नाथ, उमा करल,सलीम भाटी, हसन अली,शहजाद खान भुट्टा, ओम प्रकाश शर्मा, मुरलीधर पन्नू, राधा किशन सुथार, अर्चना नागल, गोवर्धन डूडी, सांवरमल भादू,नवनीत कौर, रामनिवास तरड़,श्रवण रामावत,भीखाराम मेघवाल, बीरबल चौधरी,रितेश शर्मा, बलवेश चांवरिया,एजाज अहमद पठान, बाबूलाल गोयल, अनिल व्यास, मेघराज व्यास, हाजिर खान, राधेश्याम पारीक, भगवान सिंह, मोहम्मद शब्बीर, कोजाराम, किशन लाल प्रजापत, लालचंद व्यास, खेमाराम मेघवाल, भंवरलाल जाट, आकाश लोहिया, दीपक चौधरी, मोइनुद्दीन, राजाराम मेघवाल, ताराचंद, कमल गोयल, राजकुमार सेन, रामचंद्र तर्ड,विजेंद्र सिंह, जावेद खान, मनोज कुमार व्यास, अभिषेक सिंह शेखावत, हंसराज बिश्नोई, भैराराम मुंड, मोहम्मद असलम,सूर्य प्रकाश, हेमराज सारण, मालाराम, मनोज सारण, राजकुमार हटीला, विजय कवि अक्कासर, मेहरदीन खान, सफी मोहम्मद, आरिफ खान, अशरफ अली, प्रेम चौधरी, रहमत अली, हसन खान, मास्टर प्रभुराम बाना,मुसरफ़ खान, सुलेमान, कासम, भींया राम मेघवाल, पंकज स्वामी, गोवर्धनराम डूडी, रितेश शर्मा, बीरबल चौधरी, धीरज चौधरी, भवानी शंकर गहलोत,रितु कुमार चौधरी, सुरेश, दिनेश मीणा, सुरेश वाल्मीकि, विशंम्भर लाल, हुसैन हिंदुस्तानी, विनय कुमार आचार्य, आदूराम जाखड़, ओमप्रकाश कस्वां, राऊ राम, अक्काराम, किशन दुसाद, रामलाल मेघवाल, हीरालाल यादव, नसीम शेख, रूपचंद, शरीफ समेजा, अमीनशाह ठेकेदार, मो हुसैन आज़ाद, श्रवणराम, हंसराज बिश्नोई, मनीष सैन आदि सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल रहेI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *