जयपुर/बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास का आज जन्मदिन बीकानेर और जयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जन्मदिन के पावन अवसर पर विधायक व्यास ने बीकानेर में गो सेवा की और गायों को गुड और चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि “गौ माता का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है।” प्रभु श्रीराम से उन्होंने प्रार्थना की कि सेवा, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर सदैव चलने की शक्ति एवं अवसर प्रदान करें।

जयपुर स्थित राजस्थान सचिवालय में विधायक जेठानंद व्यास के जन्मदिन पर मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर कर्मचारी नेता महेश व्यास, डॉ. सुरेंद्र शेखावत, सुधीर गोयल, हरिओम पुरोहित, कैलाश पुरोहित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने विधायक व्यास को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।