
भगवा आंधी में उड़ गई टीएमसी, लेफ्ट ने बचाई लाज
नई दिल्ली /कोलकात्ता ,एनएसआई मीडिया। फलता विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। भाजपा ने यहां पहले ही राउंड में शानदार बढ़त बना ली है। यहां का मुकाबला एकतरफा दिखने लगा है।
पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर काउंटिंग चल रही है। दोपहर 2 बजे तक 17 राउंड की गिनती पूरी हो गई। इसके आधार पर BJP के देबांग्शु 85 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 1.2 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।
CPM के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 35 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर हैं। अभी तक की गिनती के मुताबिक उन्हें 5 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। फालता सीट पर कुल 21 राउंड की काउंटिंग होगी।
यहां 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। रीपोलिंग में वोटिंग करीब 2% बढ़ गई। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 88.13% मतदान हुआ। इससे पहले, 29 अप्रैल को इसी सीट पर 86.71% मतदान हुआ था।
फालता में मुकाबला TMC और भाजपा के बीच है। आधिकारिक तौर पर इस सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने दोबारा मतदान से कुछ दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।
फालता में आज तक भाजपा नहीं जीती, तीन बार से TMC का कब्जा
फालता विधानसभा सीट पहले CPI(M) का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन अब यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र बन चुकी है। TMC ने पहली बार 2001 में यह सीट जीती थी। 2006 में CPI(M) ने वापसी की, लेकिन 2011 के बाद से TMC लगातार यहां जीत दर्ज कर रही है। खास बात यह है कि बीजेपी अब तक इस सीट पर कभी जीत नहीं सकी।
साउथ 24 परगना जिले में भाजपा 10 सीटें जीतीं, फालता इसी जिले में
फालत साउथ 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है। जिले में कुल 31 सीटे हैं। फालता को छोड़कर बाकी 30 सीटों में बीजेपी ने 10 सीटें जीत लीं। सागर, काकद्वीप, गोसाबा और सोनारपुर के साथ जादवपुर, टॉलीगंज, बेहला पूर्व-पश्चिम जैसे शहरी इलाकों में भी बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की। हालांकि बासंती, कुलतली, रायदीघी और बजबज जैसी सीटों पर TMC अपनी पकड़ बचाने में सफल रही।
इस बार कुल 6 उम्मीदवार मैदान में, TMC कैंडिडेट पीछे हटे
फालता विधानसभा सीट पर इस बार कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और TMC के बीच है। हालांकि दोबारा वोटिंग से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार जहांगीर खान ने 18 मई को चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।