पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर बीजेपी की ऐतिहासिक विजय

1 लाख 09 हजार मतों के भारी अंतर से सीपीएम के कैंडिडेट को हराया


कोलकाता, एनएसआई मीडिया। पश्चिम बंगाल की चर्चित फालता विधानसभा सीट (दक्षिण 24 परगना) पर रविवार को हुए पुनर्मतदान की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। यह पहली बार है जब बीजेपी ने फालता सीट पर कब्जा किया है।
जीत का अंतर एक लाख से अधिक
बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई(एम) के शंभू नाथ कुर्मी को 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। मतगणना के अंतिम चरणों में बीजेपी 1 लाख 9 हजार वोटों तक पहुंच गई। और जीत का आंकड़ा भी यही रहा ।टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे।
दुबारा वोट डाले गए
मूल मतदान 29 अप्रैल को हुआ था, लेकिन ईवीएम छेड़छाड़, बूथ कैप्चरिंग और मतदाता धमकी के आरोपों के चलते चुनाव आयोग ने पूरे क्षेत्र में 21 मई को पुनर्मतदान कराया।
पुनर्मतदान में मतदान प्रतिशत 86% से अधिक रहा।
फालता सीट पहले तृणमूल कांग्रेस के कब्जे में थी।

यह जीत सूबे में सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए और मजबूती लेकर आई है। इससे विधानसभा में बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। यह जीत अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर क्षेत्र के करीब होने के कारण भी खास मानी जा रही है।
बीजेपी कार्यकर्ता इस जीत पर जश्न मना रहे हैं। पार्टी ने इसे “लोकतंत्र की जीत” और “हिंदू एकजुटता” का परिणाम बताया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *