जयपुर, दिनांक : 12 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision–SSR) 2027 के कार्यक्रम के अनुरूप मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपादित की जा रही है। इस पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया। इसके पश्चात 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। पुनरीक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन प्रस्तावित है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने बताया कि 12.11.2026 को जारी मतदाता सूची में राजस्थान में कुल 5,26,67,416 मतदाता है जिनमे 2,75,24,780 पुरुष, 2,51,42,052 महिला एवं 584 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है श्री महाजन ने बताया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं अद्यतन निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण आधार है। इस उद्देश्य से सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा नाम सम्मिलित नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही 01 अक्टूबर 2027 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नव युवा भी अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूचियों के प्रकाशन उपरांत राज्य में समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची-2027 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटोरहित) एवं एक हार्ड कॉपी निःशुल्क संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर बैठक आयोजित कर उपलब्ध कराई गई। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)/मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट https://election.rajasthan.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है तथा कोई भी मतदाता इस सूची मे अपना नाम ऑनलाइन सर्च कर सकता है, इसके अतिरिक्त सभी BLO के पास बूथवार प्रारूप मतदाता सूची हार्डकॉपी में भी उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपने BLO से संपर्क कर सूची मे अपने नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 12.11.2026 से 11.12.2026 तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त किये जाएगें। दावें-आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदन 28.12.2026 तक ERO द्वारा निर्णित किए जाएगें। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 04.01.2027 को होगा। दावे-आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूची साप्ताहिक रूप से संकलित कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यलय के बाहर चस्पा की जाएगी। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)/मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी तथा प्रति सप्ताह मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ प्रत्येक ERO बैठक कर इन सूचियों को उपलब्ध करवायेगें।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया है, जो सतत जारी है। इसके लिए क्रमशः फॉर्म-6, 7 एवं 8 ECINet App/Voters Portal (https://voters.eci.gov.in) पर जाकर ऑनलाईन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।