Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायती राज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण में 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता करेंगे मतदान, 231 ग्राम पंचायतों के 696 मतदान केंद्रों पर 14 एवं 16 नवंबर को होगा मतदान 13 नवंबर को चार स्थानों से होगी मतदान दलों की रवानगी

Updated:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायती राज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण में 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता करेंगे मतदान, 231 ग्राम पंचायतों के 696 मतदान केंद्रों पर 14 एवं 16 नवंबर को होगा मतदान 13 नवंबर को चार स्थानों से होगी मतदान दलों की रवानगी चूरू, 12 नवम्बर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिला प्रशासन द्वारा चतुर्थ चरण के निर्वाचन के लिए पंचायत समिति-वार तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि चतुर्थ चरण में जिला पर

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायती राज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण में 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता करेंगे मतदान, 231 ग्राम पंचायतों के 696 मतदान केंद्रों पर 14 एवं 16 नवंबर को होगा मतदान

13 नवंबर को चार स्थानों से होगी मतदान दलों की रवानगी

चूरू, 12 नवम्बर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिला प्रशासन द्वारा चतुर्थ चरण के निर्वाचन के लिए पंचायत समिति-वार तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि चतुर्थ चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु 14 नवंबर तथा पंच एवं सरपंच पद हेतु 16 नवंबर, 2026 को मतदान संपन्न कराया जाएगा।

चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू एवं चूरू उत्तर शामिल हैं। इन पंचायत समितियों में कुल 231 ग्राम पंचायतें, 114 पंचायत समिति वार्ड तथा 2001 ग्राम पंचायत वार्ड हैं एवं 696 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। चतुर्थ चरण में कुल 6,40,195 मतदाता हैं, जिनमें 3,29,702 पुरुष, 3,10,490 महिला तथा 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

13 नवंबर को चार स्थानों से रवाना होंगे मतदान दल

जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने बताया कि 13 नवंबर को अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात मतदान दलों की रवानगी चार स्थानों से की जाएगी। पंचायत समिति सुजानगढ़ के मतदान दल "मास्टर भंवरलाल मेघवाल राजकीय बालिका महाविद्यालय", सुजानगढ़ से, पंचायत समिति तारानगर पूर्व एवं तारानगर पश्चिम (भालेरी) के दल "माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय", तारानगर से, पंचायत समिति रतनगढ़ के दल "श्रीमती केशर देवी लोहिया राजकीय बालिका महाविद्यालय", चूरू रोड, रतनगढ़ से तथा पंचायत समिति चूरू एवं चूरू उत्तर के दल "पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय", चूरू से रवाना होंगे। उन्होंने समस्त मतदान कार्मिकों को नियत समय पर नियत स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

मतदान के लिए मान्य होंगे 11 वैकल्पिक दस्तावेज

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के समय मतदाता पहचान पत्र (ईपिक कार्ड) प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र न हो, वे चुनाव की घोषणा से पूर्व जारी 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक अथवा डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड अथवा आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र अथवा राज्य सरकार, लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड सम्मिलित हैं

---

( समाचार / सूर्यकान्त   कुमावत / जनसम्प र्क   अधिकारी / सू . ज . का .,  चूरू ) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 12 नवम्बर 2026, 04:58 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

नवीन स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि पूजन समारोह— उद्योगों और पर्यटकों के लिए बेहतर परिवहन सुविधाएं हो रही विकसित  —हवाई, रेल एवं सड़कों के विकास से बेहतर कनेक्टिविटी को मिल रहा विस्तार —

नवीन स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि पूजन समारोह— उद्योगों और पर्यटकों के लिए बेहतर परिवहन सुविधाएं हो रही विकसित  —हवाई, रेल एवं सड़कों के विकास से बेहतर कनेक्टिविटी को मिल रहा विस्तार —नवीन स्टेट टर्मिनल पर पहले चरण में उपलब्ध होंगी आधुनिक सुविधाएं  दूसरे चरण में एयरक्राफ्ट व हेलीकॉप्टर के लिए बनेगा हैंग

Rajasthan