Skip to content
हिन्दी
BREAKING

नवीन स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि पूजन समारोह— उद्योगों और पर्यटकों के लिए बेहतर परिवहन सुविधाएं हो रही विकसित  —हवाई, रेल एवं सड़कों के विकास से बेहतर कनेक्टिविटी को मिल रहा विस्तार —नवीन स्टेट टर्मिनल पर पहले चरण में उपलब्ध होंगी आधुनिक सुविधाएं  दूसरे चरण में एयरक्राफ्ट व हेलीकॉप्टर के लिए बनेगा हैंग

Updated:

जयपुर, 12 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के मध्य बेहतर समन्वय ने परिवहन के क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा दी है। प्रदेश में हवाई, रेल एवं सड़कों के तेज विकास से आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी मिली है।  मुख्यमंत्री गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर नवीन स्टेट टर्मिनल भवन के भूमि पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश

नवीन स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि पूजन समारोह— उद्योगों और पर्यटकों के लिए बेहतर परिवहन सुविधाएं हो रही विकसित  —हवाई, रेल एवं सड़कों के विकास से बेहतर कनेक्टिविटी को मिल रहा विस्तार —

जयपुर, 12 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के मध्य बेहतर समन्वय ने परिवहन के क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा दी है। प्रदेश में हवाई, रेल एवं सड़कों के तेज विकास से आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी मिली है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर नवीन स्टेट टर्मिनल भवन के भूमि पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास में परिवहन का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसी के मद्देनजर डबल इंजन की सरकार राजस्थान में परिवहन सुविधाओं को आधुनिक और आवागमन को अधिक सुगम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में नवीन स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि पूजन हवाई सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण पहल है।

आधुनिकता के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की दिखेगी झलक— मुख्यमंत्री ने बताया कि नवीन स्टेट टर्मिनल भवन परियोजना के लिए 52 करोड़ 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। परियोजना के पहले चरण में 19 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से स्टेट टर्मिनल भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन में कार्यालय के साथ दो वीआईपी लाउंज, कॉन्फ्रेंस हॉल, मीटिंग हॉल, 10 विश्राम कक्ष, ट्रेनिंग कक्ष, कैफे और सुरक्षा जांच क्षेत्र जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, इस भवन में आधुनिकता के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखेगी। परियोजना के दूसरे चरण में एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर की पार्किंग के लिए हैंगर तथा टारमेक का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजना के लिए ए.ए.आई. ने राज्य सरकार को 12 हजार 778 वर्गमीटर भूमि आवंटित की है।   उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोटा, किशनगढ, बाड़मेर एवं बीकानेर में हवाई संपर्क विस्तार पर कार्य किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री ने इसी वर्ष जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्धाटन किया था। इस नवीन भवन से हवाई अड्डे की क्षमता प्रतिवर्ष 12 लाख यात्रियों से बढ़कर 20 लाख यात्रियों तक पहुंच गई है। वहीं, जयपुर और कोटा के टर्मिनल भी विकसित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार किशनगढ़ हवाई अड्डे और भीलवाड़ा में हमीरगढ हवाई पट्टी पर फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन भी शुरू हो चुके हैं। झालावाड़, सीकर, झुंझुनूं एवं श्रीगंगानगर में एफटीओ की स्थापना के लिए भूमि आवंटन और उदयपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 145 एकड़ भूमि उपलब्ध करवायी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और रेलवे सुविधाओं के आधुनिकीकरण के लिए इस वर्ष 10 हजार 228 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। 76 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे कार्य प्रगति पर हैं और अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। वहीं, नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से हमारा प्रदेश सबसे अधिक लाभान्वित हुआ है। प्रदेश में 1 हजार 192 किलोमीटर लम्बाई के एक्सप्रेस-वे का निर्माण हुआ है, यह देश के किसी भी अन्य राज्य से अधिक है। आज देश के एक चौथाई नेशनल एक्सप्रेस-वे राजस्थान से होकर गुजरते हैं।  उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश में 9 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण कर रही है। कनेक्टिविटी के विकास और विस्तार का प्रमुख उद्देश्य यही है कि प्रदेश के किसान अपनी उपज मंडियों तक आसानी से पहुंचाएं और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलें। साथ ही, उद्योगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिले और पर्यटकों के लिए राज्य में सफर अधिक सुगम बने।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शिला का पूजन कर नींव में स्थापित की तथा हवन में पूर्णाहुति दी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में नवीन स्टेट टर्मिनल भवन के प्रतीकात्मक मॉडल, संपूर्ण साइट प्लान, ग्राउंड फ्लोर व फर्स्ट फ्लोर का लेआउट प्लान का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, विधायक डॉ. कैलाश वर्मा, गोपाल शर्मा, बालमुकुन्दाचार्य, महापौर सुनील कोठारी, उपमहापौर सरोज कंवर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव नागरिक उड्डयन नवीन जैन सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।  ---- रवीन्द्र

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 12 नवम्बर 2026, 05:33 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

पंचायती राज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण में 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता करेंगे मतदान, 231 ग्राम पंचायतों के 696 मतदान केंद्रों पर 14 एवं 16 नवंबर को होगा मतदान 13 नवंबर को चार स्थानों से होगी मतदान दलों की रवानगी

Rajasthan