



बूंदी महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
स्वच्छता और जनभागीदारी पर दिया जोर
Updated:
बूंदी महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा स्वच्छता और जनभागीदारी पर दिया जोर बूंदी महोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन बूंदी, 12 नवंबर। आगामी 'बूंदी महोत्सव' को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने और महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर गुरूवार को जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें महोत्सव के दौरान शहर की स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण आयोजनों और आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने निर्





बूंदी महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
स्वच्छता और जनभागीदारी पर दिया जोर
बूंदी महोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन
बूंदी, 12 नवंबर। आगामी 'बूंदी महोत्सव' को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने और महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर गुरूवार को जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें महोत्सव के दौरान शहर की स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण आयोजनों और आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न हों। इसमें शामिल होने वाली झांकियों का स्तर भी उत्कृष्ट होना चाहिए। उन्होंने आमजन से इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और इसे सफल बनाने की अपील की। वहीं, नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने आश्वस्त किया कि इस बार बूंदी महोत्सव को पहले से बेहतर स्वरूप प्रदान करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और सौंपी गई हर जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा।
स्वच्छ और 'ग्रीन सिटी' बनेगी बूंदी बैठक में लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजेश गोयल ने जनभागीदारी पर बल देते हुए कहा कि महोत्सव से हर शहरवासी का भावनात्मक जुड़ाव होना चाहिए। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी शहरवासी आज ही बूंदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें और सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को तुरंत गौशालाओं में पहुंचाया जाए। ओएसडी ने कहा कि बूंदी में पर्यटन विकास की असीमित संभावनाएं हैं। प्रशासन और आमजन के संयुक्त सहयोग से बुनियादी ढांचे का विकास कर बूंदी को एक स्वच्छ और 'ग्रीन सिटी' बनाया जाएगा, जिससे पर्यटन को नए पंख मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे होने चाहिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर एचडी सिंह ने महोत्सव के आयोजनों की जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान पूरे शहर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। शोभायात्रा के दौरान स्वागत स्थलों को आकर्षक और एकरूपता के साथ सजाया जाएगा। इसके अलावा, इस बार महोत्सव में स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष 'परम्परागत वेशभूषा प्रतियोगिता' का भी आयोजन करवाया जाएगा, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण होगा।
बूंदी महोत्सव के बहुरंगी पोस्टर का हुआ विमोचन आगामी 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक बूंदी महोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बूंदी महोत्सव के आकर्षक और बहुरंगी पोस्टर का विमोचन किया गया। उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से पोस्टर का अनावरण कर महोत्सव के आयोजनों का औपचारिक आगाज किया।
पोस्टर में दिखी बूंदी की ऐतिहासिक विरासत की झलक जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तैयार किए गए बहुरंगी पोस्टर में बूंदी की समृद्ध कला और संस्कृति को बेहद आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है। पोस्टर में महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकानुरंजन से जुड़ी गतिविधियों की झलक पेश की गई है। इसके अलावा, बूंदी की शान 'गढ़ पैलेस' और ऐतिहासिक 'चौरासी खंभों की छतरी' के मनमोहक चित्रों को भी पोस्टर में प्रमुखता से दर्शाया गया है, जो महोत्सव में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
बैठक में उप सभापति संजय भूटानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत, नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक शरद व्यास, पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, वार्ड पार्षद पेंशू सिंह, मोहन किराड, इंटेक संयोजक राजकुमार दाधीच, सह संयोजक राजेन्द्र भारद्वाज, छायाकार नारायण मंडोवरा, गुरूद्वारा लंगर साहिब के बलविंदर सिंह चड्डा, भारत विकास परिषद के पुरूषोत्तम नुवाल, सकल जैन समाज के ओम प्रकाश जैन, रोटरी क्लब के चन्द्रप्रकाश सेठी, व्यापार महासंघ अध्यक्ष निरंजन जिंदल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 12 नवम्बर 2026, 05:06 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.