राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायती राज आम चुनाव-2026 : चतुर्थ चरण के मतदान दिवस 14 एवं 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
चूरू, 12 नवम्बर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान दिवसों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 14 नवंबर तथा पंच एवं सरपंच पद के लिए 16 नवंबर, 2026 को मतदान निर्धारित है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चतुर्थ चरण का मतदान पंचायत समिति तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), चूरू, चूरू उत्तर, रतनगढ़ एवं सुजानगढ़ निर्वाचन क्षेत्रों में संपन्न कराया जाएगा। इन क्षेत्रों में स्थित समस्त सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में उक्त मतदान दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।