


विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027
मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची सौंपी
Updated:
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027 मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची सौंपी बूंदी, 12 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में दिनांक 15.10.2026 को मतदाता सूचियों के अद्यतनीकरण के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 12.11.2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। बूंदी जिले में प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 867899 है, जिनमें पुरूष 449555 , महिला 418341 तथा ट्रांसजेण्डर मतदाता




विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027
मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची सौंपी
बूंदी, 12 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में दिनांक 15.10.2026 को मतदाता सूचियों के अद्यतनीकरण के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 12.11.2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। बूंदी जिले में प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 867899 है, जिनमें पुरूष 449555 , महिला 418341 तथा ट्रांसजेण्डर मतदाता 03 है।
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची-2027 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटोरहित) एवं एक हार्ड कॉपी निःशुल्क संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर बैठक आयोजित कर उपलब्ध कराई गई। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)/मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट https://election.rajasthan.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है तथा कोई भी मतदाता इस सूची मे अपना नाम ऑनलाइन सर्च कर सकता है, इसके अतिरिक्त सभी BLO के पास बूथवार प्रारूप मतदाता सूची हार्डकॉपी में भी उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपने BLO से संपर्क कर सूची मे अपने नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 12.11.2026 से 11.12.2026 तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त किये जाएगें। दावें-आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदन 28.12.2026 तक ERO द्वारा निर्णित किए जाएगें। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 04.01.2027 को होगा। दावे-आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूची साप्ताहिक रूप से संकलित कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यलय के बाहर चस्पा की जाएगी। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)/मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी तथा ERO प्रति सप्ताह मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित कर इन सूचियों को उन्हें उपलब्ध करवायेगें। मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया है, जो सतत जारी है। इसके लिए क्रमशः फॉर्म-6, 7 एवं 8 ECINet App/Voters Portal (https://voters.eci.gov.in) पर जाकर ऑनलाईन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।
मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध अपील लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 23 एवं 27 के अन्तर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 15 दिवस में तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मोहन कराड, दीपक कुमार सैनी, सीपीआईएम के बाबूलाल बैरवा, कांग्रेस के जितेन्द्र जारवाल, बीएसपी के राजेश राव व पूजा रावल मौजूद रहे।
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 12 नवम्बर 2026, 04:40 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.